सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में इस साल अगस्त में निवेश बढ़कर 12,693.45 करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस साल यह लगातार चौथा महीना है, जब एसआईपी में निवेश 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में अस्थिर माहौल के बीच इस दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में 6,120 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अक्तूबर, 2021 के बाद पिछले 10 महीने में सबसे कम है।
उस दौरान 5,215 करोड़ का निवेश हुआ था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में एसआईपी निवेश में सालाना आधार पर 28 फीसदी और मासिक आधार पर 4.56 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
इस दौरान म्यूचुअल फंड एसआईपी की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 6.39 लाख करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। एसआईपी खातों की संख्या भी रिकॉर्ड 5.71 करोड़ से अधिक के स्तर पर पहुंच गईं, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 5.61 करोड़ से अधिक था। इस दौरान 21.13 लाख नए एसआईपी खाते पंजीकृत हुए।
इस साल 5वीं बार 12,000 करोड़ निवेश
म्यूचुअल फंड : लगातार 18वें माह शुद्ध निवेश घटा
इक्विटी म्यूचुअल फंड अब निवेशकों के लिए पहली पसंद नहीं रहा। अगस्त में म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश लगातार 18वें महीने घटा है। इस दौरान शुद्ध निवेश जुलाई के 8,898 करोड़ से कम रहा। यह आंकड़ा जून में 18,529 करोड़ रुपये और मई में 15,890 करोड़ रुपये था। मार्च, 2021 से इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश का प्रवाह देखा जा रहा है। जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 तक योजनाओं में लगातार आठ महीने निकासी हुई थी। इस दौरान इन योजनाओं से कुल 46,791 करोड़ निकाले गए थे।
अन्य फंडों में शुद्ध निवेश
एयूएम सार्वकालिक उच्च स्तर पर
म्यूचुअल फंड की उद्योग की शुद्ध एयूएम बढ़कर 39.33 लाख करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। जुलाई में यह आंकड़ा 37.75 लाख करोड़ रहा था।
अच्छे मानसून और त्योहारी सीजन में वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों पर कड़ी नजर है। -राजेश मेनन, महानिदेशक, सियाम