फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज लेने का सबसे शानदार मौका, 18 सरकारी बैंकों ने आज से शुरू किया 'लोन मेला'

Mon, 21 Oct 2019 10:17 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आज यानी 21 अक्तूबर से देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) सहित 18 सरकारी बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। बैंकों ने 21 अक्तूबर से लोन मेले ( Loan Mela ) का आयोजन किया है, जो 25 अक्तूबर तक चलेगा। यानी आपके पास आसानी से लोन पाने के लिए पांच दिन हैं। बैंकों ने अपनी तरफ से तमाम इंतजाम किए हैं। 

एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस संदर्भ में एसबीआई ने ट्वीट भी किया है, जिसमें बताया गया है कि एसबीआई सहित 18 सरकारी बैंक आज से #CustomerOutreachInitiative शुरू कर रहे हैं। इसके तहत कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां ग्राहकों को हर तरह का लोन और अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें: त्योहारों से पहले मोदी सरकार बेच रही है इतना सस्ता सोना, फटाफट उठाएं लाभ

पहले चरण में बांटा था 81,781 करोड़ का लोन 

लोन मेले के पहले चरण में सरकारी बैंकों ने 81,781 करोड़ रुपये का लोन बांटा था। यह मेला नौ दिनों तक चला था। सरकारी बैंकों के प्रमुखों से मुलाकात करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इसमें से करीब 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन केवल नए कारोबारियों को दिया गया। लोन मेले का पहला चरण एक अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इस लोन मेले को देश के 250 जिलों में लगाया था। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है। सरकार का प्रयास कर रही है छोटे कारोबारियों को बड़े कॉर्पोरेट्स से भुगतान तय तारीख तक मिल जाए। छोटे कारोबारियों को किसी भी तरह की वित्तीय दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार अपनी तरफ से प्रयास कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें