फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI लॉन्च करेगा मल्टी यूटिलिटी ऐप, मिलेंगी 60 से ज्यादा सर्विसेज

Thu, 23 Nov 2017 05:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yono sbi
विज्ञापन
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) कल यानी 24 नवंबर को एक मल्टी यूटिलिटी ऐप को लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप को वित्त मंत्री अरुण जेटली देश की जनता को समर्पित करेंगे। इस ऐप के जरिए एसबीआई के सभी सर्विसेज के अलावा 60 से अधिक सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएंगी। 
विज्ञापन


The way you bank, purchase and book is about to transform. Stay tuned for SBI’s biggest launch of the year! pic.twitter.com/m7T5i0ErUf— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 22, 2017



ये है ऐप का नाम
एसबीआई ने अपने इस ऐप को YONO (यू ओनली नीड वन) नाम दिया है। इसका मतलब ये है कि इस एक ऐप की मदद से आप कई सारे अपने काम एक झटके से निपटा सकेंगे। 

We are about to up the ante… Watch this space for a launch you don’t want to miss! pic.twitter.com/2JnqNktBSF— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 23, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

इन ई-कॉमर्स वेबसाइट से मिलाया हाथ

एसबीआई ने कई प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है, जिनमें अमेजन, उबर, ओला, मिंत्रा, जबोंग, शॉपर्स स्टॉप, कॉक्स एंड किंग, थॉमस कुक, यात्रा, एयर बीएनबी, स्वीगी और बाईजुस शामिल हैं। 

14 कैटेगिरी में मिलेंगी सर्विस
14 अलग- अलग कैटेगरी में आपके लिए किताबें, कैब बुक करना, मनोरंजन, खाना पीना, ट्रैवल और मेडिकल सेवाएं शामिल होंगी। इसके अलावा फैशन, कैब एंड कार रेंटल, ऑटोमोबाइल, डील्स, इलेक्ट्रॉनिक, फूड्स एंड इंटरटेनमेंट, गिफ्टिंग, ग्रॉसरी, जनरल स्टोर्स, हेल्थएंड पर्सनल केयर, होम एंड फर्निशिंग, होस्पिटेलिटी एंड हॉलीडेज, ज्वैलर्स और कई अन्य सेवाएं एक ही ऐप पर मिलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें