स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देश भर में अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए रिवार्डज स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। हालांकि पहले यह स्कीम केवल कार्ड पेमेंट पर थी, लेकिन अब इसको बैंक ने सभी प्रकार के बैंकिंग कार्यों के लिए कर दिया है।
कैसे काम करेगा रिवार्डज प्वाइंट स्कीम
इस स्कीम के तहत बैंक आपको डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पर्सनल बैंकिंग, लोन अकाउंट, रुरल बैंकिंग, एसएमई अकाउंट पर किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर आपको रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप फ्री गिफ्ट, सर्विस और मर्केंडाइज लेने के लिए कर सकते हैं।
यहां कर सकते हैं इस्तेमाल
प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप इसका इस्तेमाल मूवी टिकट खरीदने, मोबाइल डीटीएच रीचार्ज करने, एयर टिकट खरीदने, एपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस, एसबीआई गिफ्ट कार्ड और अन्य की खरीद के लिए कर सकते हैं।