फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! SBI जल्द देने जा रहा है मिनिमम बैलेंस न रखने वालों को ये बड़ी सौगात

Sun, 17 Sep 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन
भारत के सबसे बड़े बैंक में शुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी देने जा रहा है। मिनिमम बैलेंस न रखने वालों करोड़ों कस्टमर्स को हो रही परेशानी को देखते हुए एसबीआई जल्द ही इस फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें- SBI में मिनिमम बैलेंस के बाद अब चेकबुक, लॉकर और ATM पर भी देना होगा चार्ज

अभी एसबीआई अकाउंट होल्डर को 5 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस अपने खाते में रखना जरूरी है। ऐसा न कर पाने पर बैंक पेनाल्टी के तौर पर पैसे काट रहा है। गरीब व्यक्तियों और छात्रों से भी यह पेनाल्टी वसूली जा रही है, जिसको लेकर के बैंक मीडिया के निशाने पर आ गया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एसबीआई के एमडी रजनीश कुमार ने कहा कि बैंक प्रबंधन इस पर पुनर्विचार कर रहा है। एसबीआई के देश में इस वक्त 40 करोड़ से अधिक अकाउंट्स हैं, जिनमें से 13 करोड़ खाते जीरो बैलेंस वाले खोले गए थे। 
विज्ञापन


बेसिक सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की दी सलाह
एसबीआई अपने ऐसे ग्राहकों के सेविंग अकाउंट  को बेसिक सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की सलाह दे रहा है। इस अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं कटता है। इस अकाउंट में खाताधारकों को केवस चेक बुक की सुविधा नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें