फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने दिया होली पर तोहफा, फिक्स डिपॉजिट पर मिलेगा 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज

Wed, 28 Feb 2018 12:48 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को होली के त्योहार से पहले गिफ्ट दे दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई ने 1 करोड़ के नीचे से लेकर के 10 करोड़ तक के डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ाया है। 
विज्ञापन




सीनियर सिटीजंस के लिए भी हुई बढ़ोतरी
बैंक ने सीनियर सिटीजंस को मिलने वाले ब्याज में भी बढ़ोतरी कर दी है। सीनियर सिटीजन को अब 7 से 45 दिन के डिपॉजिट पर 5.25 फीसदी के बदले 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसी तरह, 180 दिन से 210 दिन के डिपॉजिट पर एसबीआई ने ब्याज दर 6.75 फीसदी से बढ़ाकर 6.85 फीसदी कर दिया है। सीनियर सिटीजन को 2 से 3 साल, 3 से 5 साल  और 5 से 10 साल की एफडी पर 6.5 फीसदी के बदले अब 7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




60 साल से नीचे वालों को भी होगा फायदा
अब 7 से 45 दिन के डिपॉजिडट पर 5.25 फीसदी के बदले 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसी तरह 180 दिन से 210 दिन के डिपॉजिट पर एसबीआई 6.25 फीसदी के बदल 6.35 फीसदी ब्याज देगा। 1 साल की एफडी पर एसबीआई में 6.25 फीसदी के मुकाबले 6.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें