फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने के लिए SBI ने किया ये बड़ा बदलाव, जान ले नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुश्किल

Fri, 08 Dec 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने वालों के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो इन बदलावों के बारे में जान लें, नहीं तो आगे चलकर आप परेशानी में फंस सकते हैं। 
विज्ञापन


बदल दिए ब्रांचों के कोड
बैंक ने देश भर में करीब अपनी 1200 से अधिक ब्रांचों के IFSC कोड और ब्रांच कोड के साथ-साथ ब्रांच का नाम भी पूरी तरह से बदल दिया है। इससे जिन ब्रांच में यह बदलाव किया गया है, उसके कस्टमर्स को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। 

बैंक ने वेबसाइट पर अपलोड की लिस्ट
एसबीआई ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही सभी जोनल और सर्किल ऑफिस में भेज दी है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो फिर आपकी शाखा में भी इस तरह का बदलाव हुआ है कि नहीं, इसकी जानकारी आप https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/RATIONALISED_BRANCHES_WITH_IFSC.pdf पर जाकर के पूरी लिस्ट को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जरूरी है कोड

अगर आप किसी व्यक्ति को फंड ट्रांसफर करते हैं तो फिर नाम और अकाउंट नंबर के बाद सबसे जरूरी चीज ब्रांच कोड और IFSC कोड होता है। इसके बिना किसी भी तरह का फंड ट्रांसफर नहीं हो सकता है। 

15 अक्टूबर से घटा सर्विस चार्ज
केंद्र सरकार की कैशलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने फंड ट्रांसफर पर लगने वाले सर्विस चार्ज में 80 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है। बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए कहा था कि सर्विस चार्ज 15 अक्टूबर से घटा दिया गया है। 
 
अब लगने लगा है यह चार्ज
बैंक ने IMPS फंड ट्रांसफर करने के लिए चार स्लैब बनाए हैं। पहला 0 से एक हजार रुपये, दूसरा 1001 रुपये से लेकर के 10 हजार रुपये, तीसरा 10001 से एक लाख रुपये और चौथा 100001 से 2 लाख रुपये का स्लैब है। 

पहले स्लैब में कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। दूसरे स्लैब में 1 रुपया, तीसरे स्लैब में 2 रुपये और चौथे स्लैब में 3 रुपये IMPS फंड ट्रांसफर करने पर सर्विस चार्ज देना होगा। IMPS यानि इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस की सुविधा के जरिए इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 24 घंटे और सातों दिन कभी भी किसी भी समय पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। सामान्य इंटरनेट बैंकिंग सिर्फ बैंकिंग के घंटों तक ही सीमित होती है लेकिन IMPS सेवा छुट्टी के दिन या फिर दिन रात कभी भी इस्तेमाल की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें