फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन म्यूचुअल फंड में किया है निवेश, तो पूरी तरह से डूब सकता है आपका पैसा

Sat, 08 Jun 2019 02:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

देश के दो बड़े म्यूचुअल फंड में जमा किया गया लाखों निवेशकों का पैसा पूरी तरह से डूब सकता है। इसका कारण है देश की सबसे बड़ी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी--दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का किश्त को डिफॉल्ट करना, जिसके चलते म्यूचुअल फंड कंपनियों का लगाया हुआ पैसा किसी भी वक्त डूब सकता है। 

इन दो कंपनियों ने किया है 56 फीसदी निवेश

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूटीआई और रिलायंस म्यूचुअल फंड ने डीएचएफएल में कुल 5,236.53 करोड़ रुपये में से 56 फीसदी निवेश कर रखा है। इसमें यूटीआई ने 1,736 करोड़ रुपये (33.16 फीसदी) और रिलायंस ने 1,182.02 करोड़ रुपये (22.57 फीसदी) का निवेश किया है। इसमें भी यूटीआई म्यूचुअल फंड का डीएचएफएल की डेट सिक्युरिटिज में सबसे ज्यादा पैसा लगाया है। 

इन कंपनियों ने भी किया है निवेश 

इसके अलावा जिन म्यूचुअल फंड कंपनियों ने इसमें निवेश कर रखा है, उनमें एक्सिस म्यूचुअल फंड ने 408.91 करोड़ रुपये (7.81 फीसदी), डीएचएफएल प्रामेरिका ने 230.58 करोड़ रुपये (4.40 फीसदी) और डीएसपी म्यूचुअल फंड ने 207.34 करोड़ रुपये (3.96 फीसदी) शामिल हैं। 

रिलायंस को होगा 478.93 करोड़ का नुकसान

रिलायंस म्यूचुअल फंड ने कहा कि 4 जून तक कंपनी को अपने कुल निवेश में से 478.93 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। यूटीआई ने कहा है कि उसे निवेश पर 75 फीसदी के बजाए 100 फीसदी नुकसान होगा। इससे इनकी रिकवरी भी मुश्किल हो जाएगी। लोगों को रिकवरी होने पर केवल मूल जमा निवेश की ही वापसी हो पाएगी। 

रेटिंग एजेंसियों ने घटा दी थी रेटिंग

क्रिसिल, इक्रा और केयर जैसी रेटिंग एजेंसियों ने डीएचएफएल की रेटिंग को घटाकर डी कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें