फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 रुपये का सिक्का जारी करेगा RBI, गुरु गोबिंद सिंह जी को होगा समर्पित

Tue, 27 Mar 2018 11:29 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rbi
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही पहली बार 350 रुपये का सिक्का जारी करने जा रहा है। सेंट्रल बैंक इसे गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर इसे आम जनता के लिए बाजार में पेश करेगा। हालांकि यह बहुत ही छोटी अवधि के लिए जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


छोटे सिक्कों का प्रचलन हुआ खत्म 
देश भर में छोटे सिक्कों का प्रचलन खत्म हो जाने के बाद आरबीआई का पूरा जोर अब बड़े डिनॉमिनेशन वाले सिक्कों की तरफ हो गया है। आरबीआई कुछ खास मौकों पर ऐसे सिक्के जारी करता रहता है। 

350 रुपये के सिक्के में यह होंगी खासियतें
यह सिक्का 44 एमएम का होगा और इसमें चांदी, कॉपर, निकेल और जिंक मिला होगा। सिक्के के सामने वाले हिस्से में अशोक स्तंभ होगा और इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। वहीं सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा।
विज्ञापन


इसी हिस्से पर रुपये का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा। सिक्के के पीछे वाले हिस्से में श्री हरमिंदर जी पटना साहिब तख्त का चित्र होगा। इस चित्र के ऊपर और नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और देवनागरी में 'श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव' लिखा होगा।  वहीं इस सिक्के के दोनों साइड में 1666 और 2016 भी लिखा होगा। 

35 ग्राम का होगा सिक्का
आरबीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा। आरबीआई ने यह नहीं बताया है कि वो बाजार में कितने सिक्के जारी करेगा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें