फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये का नोट आने से छोटे ट्रांजेक्शन करने में होगी सहूलियत, आम आदमी को मिलेगा यह फायदा

Wed, 26 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
200 rupee note - फोटो : social media
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अगले महीने 15 अगस्त तक पूरे देश में 200 रुपये का नया नोट जारी कर देगा। सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी से पहले पिछले साल ही इसकी छपाई आरबीआई ने मैसूर में मौजूद अपने प्रिंटिंग सेंटर पर कर दी थी।
विज्ञापन


हालांकि इस महीने की शुरुआत में सेंट्रल बैंक ने औपचारिक तरीके से घोषणा की। वहीं आरबीआई ने कहा कि वो अब 2000 के नोट की छपाई पर आंशिक तौर से रोक लगा दी है। 

मार्केट और इकनॉमी एक्सपर्ट के मुताबिक आरबीआई के इस कदम से इकोनॉमी को उतना फायदा नहीं होगा, लेकिन छोटे ट्रांजेक्शन करने वालों को फायदा मिलेगा। एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरूआ ने amarujala.com से कहा कि महंगाई दर को देखते हुए आरबीआई ने बड़े ट्रांजेक्शन के लिए 500 और 2000 रुपये का नोट लेकर के आया था। हालांकि इससे छोटे ट्रांजेक्शन करने वालों काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे छुट्टे की समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करेगा यह परेशानी दूर

सेंट्रल बैंक का मानना है कि वो 200 का नोट लाकर के लोगों को हो रही परेशानी को कम करना चाहती है। बरूआ के मुताबिक 200 का नोट आने से बहुत कम करेंसी का प्रयोग होगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई आदमी बस, ट्रेन का टिकट लेता है और वो 200 रुपये के करीब पड़ता है, तो वो 100-100 के दो नोट या फिर 500 रुपये का एक नोट देने के बजाय केवल एक 200 रुपये का नोट देगा। ऐसा करने से छुट्टे की टेंशन से भी छुटकारा मिलेगा। इससे लोगों को कैश कैरी करने में भी काफी आसानी हो जाएगी। 

अभी तक छापे गए हैं 500-2000 के इतने नोट
पिछले साल लागू हुई नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 7.4 ट्रिलियन रुपये की कीमत के 2,000 रुपये के 3.7 अरब नोट अब तक छापे जा चुके हैं। ये नोट 1,000 रुपये के 6.3 अरब नोटों के बदले छापे गए, पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और एक हज़ार रुपए के पुराने नोट वापस लेने की घोषणा की थी।

वहीं 14 बिलियन 500 के नोट प्रिंट किए गए थे। इनकी कीमत भी 7.85 ट्रिलियन रुपये के पुराने 500 रुपये के नोट के बराबर थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें