फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT डिपार्टमेंट लांच करने जा रहा है एक और ऐप, कर सकेंगे टैक्स से जुड़ी शिकायत दर्ज

Tue, 18 Jul 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जल्द ही एक और मोबाइल ऐप को लांच करने जा रहा है, जिसके जरिए इनकम टैक्स पेयर को विभाग से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। हालांकि इस ऐप पर टैक्सपेयर को आईटीआर रिटर्न फाइल करने की सुविधा नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन


ऐप का नाम रखा MY Tax app
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने कहा कि इस ऐप का नाम माई टैक्स ऐप रखा गया है। इसको सीबीडीटी इन हाउस तैयार कर रही है। 

पैन से करना होगा लिंक
डिपार्टमेंट ने कहा कि इस ऐप परप यूजर को अपने पैन नंबर से लिंक करना होगा। पैन नंबर लिंक करने के बाद इस ऐप पर टैक्स से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसमें थर्ड पार्टी द्वारा किए गए डिडक्शन की जानकारी भी मिलेगी। इसके साथ ही टैक्सपेयर ऐप के जरिए अपनी शिकायत भी डिपार्टमेंट भी भेज सकेगा। इसके साथ ही वो डिपार्टमेंट द्वारा भेजे गए सवालों का जवाब भी दे सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Aaykar Setu App
आयकर विभाग ने आयकर सेतु (Setu) नाम का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से घर बैठे टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा, पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकेगा, पैन को आधार से जोड़ा जा सकेगा और टीडीएस की भी जानकारी मिलेगी।

सेतु ऐप के फीचर्स और इस्तेमाल करने का तरीका
 सबसे पहले बता दें कि यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जाएगा। ऐप को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का यह कदम बेहद ही सराहनीय है। इस ऐप की मदद से घर बैठे बिना किसी एक्सपर्ट की मदद लिए टैक्स जमा किया जा सकेगा।

अगर आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो 7306525252 या 7306525252 पर मिस्ड कॉल करना होगा। उसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें ऐप को डाउनलोड करने का विकल्प होगा। इस ऐप के जरिए टैक्स देने वाले लोगों को टैक्स जमा करने के संबंध मेंरोज नए अपडेट मिलते रहेंगे। आने वाले समय में इस ऐप में टैक्स रिटर्न फाइल का भी ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें