फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई से पेमेंट करने वालों को मिलेगी क्रेडिट लेने की सुविधा, कर सकेंगे 20 हजार तक की खरीदारी

Wed, 16 May 2018 11:28 AM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की सुविधा अब आम जनता को भी मिल सकेगी। इसके लिए निजी क्षेत्र के आईडीएफसी बैंक ने फिनटेक कंपनी ईपेलेटर से हाथ मिलाया है। ऐसा इसलिए, ताकि यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी खरीदारी के लिए क्रेडिट उपलब्ध कराई जा सके। इसके तहत, एक बार में 20,000 रुपये तक की क्रेडिट पर खरीदारी की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


आईडीएफसी बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अवतार मोंगा का कहना है कि नोटबंदी के बाद भुगतान के नए-नए तरीके सामने आए हैं। इसी के साथ, वैसे ग्राहकों की तरफ से भी क्रेडिट की मांग आने लगी है, जिन्हें क्रेडिट कार्ड कंपनियां कार्ड जारी नहीं करतीं। ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रख कर ही आईडीएफसी बैंक ने ईपेलेटर के साथ मिलकर एक समाधान ढूंढा है। इसमें भीम यूपीआई को कस्टमाइज किया गया है, ताकि भीम ऐप के उपयोगकर्ताओं को डिजिटल क्रेडिट उपलब्ध कराया जा सके।  

3.7 करोड़ लोगों के पास है क्रेडिट कार्ड
ईपेलेटर के सह संस्थापक अरूको भट्टाचार्य ने बताया कि अभी भी देश में महज 3.7 करोड़ ग्राहकों के पास ही क्रेडिट कार्ड है। इनके अलावा, करोड़ों लोग क्रेडिट पर वस्तु या सेवा की खरीदारी करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन


इन ग्राहकों में से जिनका क्रेडिट इतिहास ठीक है, उन्हें डिजिटल क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह प्रयास शुरू हुआ है। इसका लाभ लेने के लिए ग्राहकों को ईपेलेटर ऐप डाउनलोड करना होगा। ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड या आधार कार्ड नंबर उपलब्ध कराना होगा और उसका वेरिफिकेशन किया जाएगा।
 

विज्ञापन

भीम अब होगा पोस्टपेड 

मोंगा के मुताबिक, अब तक यूपीआई भीम से भी खरीदारी होती थी, लेकिन यह प्रीपेड उपकरण था। मतलब आपके खाते में यदि पैसा है, तभी आप खरीदारी कर सकते हैं, नहीं है तो नहीं कर सकते। लेकिन अब ईपेलेटर प्लेटफॉर्म पर इसके ग्राहकों को पोस्ट पेड की भी सुविधा मिलेगी।  

छोटी अवधि की क्रेडिट सुविधा 
ईपेलेटर पर किसी भी वस्तु एवं सेवा की खरीदारी के लिए 14 दिन तक ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा मिलेगी। इसके बाद उन्हें करीब तीन फीसदी मासिक ब्याज चुकाना होगा, जो कि क्रेडिट कार्ड क्षेत्र की सामान्य ब्याज दर है। यह सुविधा देने से पहले ग्राहक का क्रेडिट इतिहास खंगाला जाएगा। यदि उसमें गड़बड़ी मिली तो यह सुविधा नहीं मिलेगी।  

डिफाल्टर हुए तो खराब होगी सिबिल हिस्ट्री 
भट्टाचार्य का कहना है कि इस सेवा का इस्तेमाल कर भुगतान नहीं करने वालों की रिपोर्टिंग सिबिल एवं अन्य क्रेडिट अथॉरिटी के पास की जाएगी। किसी ने खरीदारी कर उसका भुगतान नहीं किया, इस सवाल पर उनका कहना है कि इतनी छोटी सी रकम के लिए कोई भी सजग ग्राहक अपनी क्रेडिट हिस्ट्री खराब नहीं करेगा। यदि किसी ने नहीं चुकाया, तो वैधानिक तरीके से वसूली का प्रयास किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें