मोंगा के मुताबिक, अब तक यूपीआई भीम से भी खरीदारी होती थी, लेकिन यह प्रीपेड उपकरण था। मतलब आपके खाते में यदि पैसा है, तभी आप खरीदारी कर सकते हैं, नहीं है तो नहीं कर सकते। लेकिन अब ईपेलेटर प्लेटफॉर्म पर इसके ग्राहकों को पोस्ट पेड की भी सुविधा मिलेगी।
छोटी अवधि की क्रेडिट सुविधा
ईपेलेटर पर किसी भी वस्तु एवं सेवा की खरीदारी के लिए 14 दिन तक ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा मिलेगी। इसके बाद उन्हें करीब तीन फीसदी मासिक ब्याज चुकाना होगा, जो कि क्रेडिट कार्ड क्षेत्र की सामान्य ब्याज दर है। यह सुविधा देने से पहले ग्राहक का क्रेडिट इतिहास खंगाला जाएगा। यदि उसमें गड़बड़ी मिली तो यह सुविधा नहीं मिलेगी।
डिफाल्टर हुए तो खराब होगी सिबिल हिस्ट्री
भट्टाचार्य का कहना है कि इस सेवा का इस्तेमाल कर भुगतान नहीं करने वालों की रिपोर्टिंग सिबिल एवं अन्य क्रेडिट अथॉरिटी के पास की जाएगी। किसी ने खरीदारी कर उसका भुगतान नहीं किया, इस सवाल पर उनका कहना है कि इतनी छोटी सी रकम के लिए कोई भी सजग ग्राहक अपनी क्रेडिट हिस्ट्री खराब नहीं करेगा। यदि किसी ने नहीं चुकाया, तो वैधानिक तरीके से वसूली का प्रयास किया जाएगा।