फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMS से करा सकेंगे पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक, अपनाना होगा ये प्रोसेस

Wed, 31 May 2017 04:30 PM IST
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
pan card - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
अब आप आसानी से अपने पैन कार्ड को एसएमएस के जरिए लिंक करा सकेंगे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन लोगों को राहत दे दी है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है अथवा वो इंटरनेट का प्रयोग करना नहीं जानते हैं। 
विज्ञापन


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जारी किया विज्ञापन

आईटी डिपार्टमेंट ने इसके लिए बुधवार को पूरे देश के प्रमुख अखबारों में विज्ञापन जारी करके इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले डिपार्टमेंट ने केवल वेबसाइट पर इस तरह की सुविधा शुरू की थी, लेकिन कई लोगों द्वारा इंटरनेट की जानकारी नहीं होने की शिकायत करने पर एसएमएस के जरिए इस सर्विस को शुरू करने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


एसएमएस के जरिए आधार से लिंक कराने के लिए करना होगा ये प्रोसेस

-- एसएमएस सेवा का उपयोग वो ही टैक्सपेयर्स कर सकेंगे, जिनका आधार और पैन कार्ड में नाम एक जैसा होगा और इसमें किसी तरह का कोई अंतर नहीं होगा। 

-- 567678 या फिर 56161 पर एसएमएस करना होगा

-- एसएमएस इस फॉर्मेट में करना होगा---- UIDPAN10 डिजिट पैन नंबर

यह करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको मोबाइल पर मैसेज भेजकर बताएगा की पैन को आधार से लिंक  कर दिया गया है। 

इन तीन वेबसाइट पर मिल रही है आधार को पैन से लिंक कराने की सुविधा

फिलहाल इस सर्विस को तीन वेबसाइट पर शुरू किया गया है, जिनमें www.incometaxindia.gov.in, www.tin-nsdl.com और www.utiitsl.com शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें