फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के मंत्र 30: 1500 रुपये महीने में मिलेगा बीमा, कोरोना जैसी बीमारियां भी होंगी कवर

Mon, 25 May 2020 02:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो सोचते हैं कि स्वास्थ्य बीमा केवल बूढ़ों और बीमार लोगों के लिए होता है? क्या आपने कभी सोचा है कि अस्पताल के अप्रत्याशित खर्च के बीच कई बीमारियों के लिए बीमा कवर वरदान साबित हो सकता है और आपके सारे तनाव को दूर कर सकता है ?

विज्ञापन


कोरोना संकट को देखते हुए देश के सबसे बड़े हेल्थ केयर नेटवर्क में से एक ऑक्सी हेल्थकेयर रुपे और यूपीआई यूजर्स के लिए यूनिवर्सल कवर लेकर आया है। इसमें मात्र 1,500 रुपये महीने में जीवन और स्वास्थ्य बीमा दोनों के लाभ मिलेंगे। यानी सालभर के लिए आपको 18,000 रुपये चुकाने होंगे।

ऑक्सी हेल्थ केयर ने बताया आत्मनिर्भर भारत की ओर या एक बड़ा कदम है। इसमें शून्य विदेशी फंडिंग होगी। देश में लोगों की सुरक्षा को लेकर हम ने यह कदम उठाया है इसके तहत कंपनी लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और अन्य हेल्थ केयर जरूरतों के लिए सुरक्षा बिना ब्याज की ईएमआई पर मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन और महीनों के लिए टाल सकते हैं लोन की EMI, आप पर ऐसे पड़ेगा असर

इन लोगों को मिलगा लाभ
हालांकि इसका लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकेगा जिनके पास रूपे कार्ड है या वह यूपीआई यूजर हैं। कंपनी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में सभी को अपने परिवार और खुद को पूरी तरह से सुरक्षित रखने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इस दौरान लोगों के पास कैश की कमी हो सकती है। ऐसे में उनके लिए इससे राहत मिल सकती है।

कोरोना जैसी बीमारियां होंगी कवर
कंपनी के अनुसार इस इंश्योरेंस में कोरोना वायरस को भी कवर किया जाएगा। कवर की रकम पॉलिसी लेने वाले की उम्र और हेल्थ के अनुसार निश्चित की जाएगी। मालूम हो कि अप्रैल में इरडा ने बीमाधारकों को पॉलिसी के प्रीमियम के भुगतान को लेकर बड़ी राहत दी थी। इरडा ने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को अपने ग्राहकों को किस्तों में प्रीमियम के भुगतान का विकल्प देने को कहा था।
विज्ञापन

क्या है यूपीआई ?
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है। यह इंटरनेट बैंक फंड ट्रांसफर के मकैनिज्म पर आधारित है। 

पहले लॉन्च हुआ था रुपे कार्ड
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपे कार्ड की पेशकश की थी, संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बन गया था जिसने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय प्रणाली को अपनाया। भारत इससे पहले सिंगापुर और भुटान में रुपे कार्ड के चलने को शुरू कर चुका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें