अब आप अपने मोबाइल वॉलेट की मदद से वर्चुअल सेविंग बैंक अकाउंट खोलने के अलावा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा वॉलेट की मदद से लोगों को पर्सनल लोन भी तुरंत मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी अपने वॉलेट पेजैप पर इस सुविधा को नए साल में शुरू करने जा रहा है।
Payzapp के हैं 14 मिलियन से अधिक यूजर
एचडीएफसी के मोबाइल वॉलेट पैजेप के देश भर में 14 मिलियन से अधिक यूजर हैं। अगले डेढ़ साल में बैंक अपने ऐप पर दुकानदारों की संख्या को भी 1.2 मिलियन से 5 मिलियन करने जा रहा है। बैंक अपने सभी यूजर्स को उनके सेविंग बैंक अकाउंट को वर्चुअल तरीके से लिंक करेगा।
इसके साथ ही वो अपने वॉलेट कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड व पर्सनल लोन अप्लाई करने की सुविधा को भी जल्द शुरू करने जा रहा है। अभी बैंक के एटीएम से पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के लोग अप्लाई कर सकते हैं।