फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों को लुभा रहे हैं फंड हाउस, म्यूचुअल फंड में व्हाट्सएप के जरिए निवेश की सुविधा

Tue, 14 Jul 2020 03:11 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्हाट्सएप के जरिए निवेश की सुविधा - फोटो : iStock
विज्ञापन

अगर आपने अभी तक म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है और अपना निवेश पोर्टफोलियो बनाने पर विचार कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउस निवेशकों को आकर्षित करने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश की प्रक्रिया को आसान करते रहते हैं। अब निवेशक व्हाट्सएप के जरिए भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन



अगर आप भी व्हाट्सएप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो यहां जानिए कि निवेश की प्रक्रिया कैसी होगी...

व्हाट्सएप के जरिए निवेश

  • निवेशक को सबसे पहले सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपना मोबाइल नंबर फीड करें और फिर नियम-शर्तों को ध्यान से पढ़कर आगे बढ़ें।
  • ट्रांजैक्शन के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनी के खास व्हाट्सएप नंबर को सेव करने के बाद उस पर अपने नंबर से एक संदेश भेजें। 
  • इसके बाद एसेट मैनेजमेंट कंपनी यानि एएमसी के निर्देश का पालन करें और कर्मचारी से बातचीत करें।
  • एएमसी के निर्देश पूरे करने के बाद मोबाइल नंबर पर एक संदेश आएगा, आपके पैन कार्ड और बाकी की जानकारी ली जाएगी
  • इसके बाद केवीईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंत में भुगतान किया जाएगा
  • भुगतान की पुष्टि के लिए आपके पास एक ओटीपी नंबर आएगा, रिक्वेस्ट अपडेट नंबर (यूआरएन) के लिए ओटीपी डालना होगा। एसआईपी शुरू करने के लिए यूआरएन नंबर जरूरी होता है।

स्कीम चुनने का विकल्प
ये सुविधा सिर्फ उन निवेशकों को मिलेगी जो सिंगल होल्डिंग फॉर्मेट में निवेश कर रहे हैं। व्हाट्सएप के जरिए निवेशक एकमुश्त और एसआईपी दोनों के जरिए निवेश कर सकता है। निवेशक खुद अपनी स्कीम चुन सकता है। आपको बस ट्रांजैक्शन के लिए अपनी रकम की जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन


एक प्लान से दूसरे प्लान स्विच की सुविधा
निवेशक कितनी किस्तों में निवेश करेगा, इसकी जानकारी देनी होगी। इसके बाद निवेशक के ऑर्डर की समरी आएगी जिसे एडिट भी बाद में कर सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए निवेशक एक प्लान से दूसरे प्लान में जा सकता है। व्हाट्सएप के जरिए निवेशक को अकाउंट स्टेटमेंट, कैपिटल गेन स्टेटमेंट, नॉमिनी डिटेल, निजी जानकारी पाने की भी सुविधा है।

कौन-से फंड हाउस दे रहे हैं ये सुविधा?

  • HDFC म्यूचुअल फंड
  • आदित्य बिरला सनलाइफ म्यूचुअल फंड
  • कोटक म्यूचुअल फंड
  • ICICI प्रू म्यूचुअल फंड
  • मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें