फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट और ऑफर के साथ सही प्रॉपर्टी का मेल जरूरी

Mon, 05 Nov 2012 10:43 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी बाजार में त्योहारों के मौके पर बुकिंग पर सोने का सिक्का, एलईडी टीवी या टैबलेट पीसी, लैपटॉप जैसे ऑफरों की भरमार है। हालांकि, 40-50 लाख रुपये के निवेश के सामने बीस-तीस हजार रुपये के उपहार ज्यादा मायने नहीं रखते हैं। फिर भी ऐसे समय जब होम लोन की दरें कम हैं और बैंक कुछ रियारतें भी दे रहे हैं, यह घर खरीदने का सही मौका साबित हो सकता है।
विज्ञापन


बस जरूरत है ऐसी प्रॉपर्टी की तलाश की, जो आपकी जरूरतों को पूरा करे और जिसके दाम पिछले कुछ समय से स्थिर हों। अगर आप ऐसा मकान खोजने में कामयाब रहते हैं, तो त्योहारों पर बैंक और डेवलपर्स के ऑफर सोने पर सुहागा साबित होंगे।

वर्ष 2008 में शुरू हुई मंदी के दौर के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के लगभग सभी महानगरों में कई हाउसिंग प्रोजेक्टों का निर्माण थम गया था। इनमें पिछले एक साल के दौरान इनमें तेजी आई है। खरीदारों के नजरिये से अच्छी बात यह है कि लगभग हरेक महानगर में ऐसे हाउसिंग प्रोजेक्ट मिल जाएंगे, जिनमें मकानों की कीमतें पिछले एक साल से तकरीबन स्थिर हैं या फिर 5-10 फीसदी से ज्यादा नही बढ़ी हैं। ऐसी लोकेशन जहां कोई बड़ा डेवलपमेंट जैसे मेट्रो रेल आदि आने वाली हैं या फिर नोएडा एक्सटेंशन की तरह विवाद हल हुआ है, वहां पिछले साल भर केदौरान दाम जरूर बढ़े हैं।
विज्ञापन


अपनी पेशकश को खास बनाने के लिए त्योहारों तक रीयल एस्टेट कंपनी एसजी एस्टेट सोने के सिक्के और टैबलेट पीसी का ऑफर दे रही है, जबकि गौर संस जैसी कंपनियां उपहार के बजाय सीधे कीमतों में डिस्काउंट का ऑफर दे रही हैं। कुछ कंपनियां बंपर ड्रा केजरिये कोई लक्जरी कार आदि की पेशकश भी कर रही हैं। राजनगर डेवलपर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता गौरव गुप्ता का कहना है कि ऐसी पेशकश कर रहे डेवलपर्स को इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

प्रमुख बैंक भी त्योहारों पर न केवल सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं, बल्कि आपको प्रोसेसिंग फीस आदि में भी छूट दे रहे हैं। खरीदारों के लिए अच्छी बात यह है इस वक्त होम लोन की ब्याज दरें पिछले एक साल के न्यूनतम स्तर पर हैं। हालांकि ये दरें अभी और भी कम हो सकती हैं इसलिए मौजूदा समय भी फ्लोटिंग दरों पर होम लोन लेना ठीक रहेगा। अगर आप होम लोन के साथ ऑटो लोन लेते हैं तब भी कई बैंक ब्याज दरों में छूट दे रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक इस समय 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 10 फीसदी ब्याज और उससे ज्यादा के होम लोन 10.15 फीसदी की ब्याज पर कर्ज दे रहा है। बैंक होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में भी 50 फीसदी की छूट दे रहा है। इसी तरह बैंक आईसीआईसीआई बैंक 30 लाख रुपये से कम के होम लोन पर 10.25 फीसदी ब्याज और 30 लाख रुपये से लेकर तीन करोड़ रुपये तक के होम लोन पर 10.50 फीसदी ब्याज ले रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक ने 30 नवंबर 2012 तक त्योहारी स्कीम के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ की है। होम लोन लेने से पहले प्रॉपर्टी की कानूनी स्थिति जांच लें, जिससे कर्ज मंजूर कराने में परेशानी न हो। इसके अलावा सभी बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस की तुलना जरूर कर लें।

--फ्लैट की बुकिंग पर सोने के सिक्के, टेलीविजन टैबलेट, लैपटॉप जैसे एश्योर्ड गिफ्ट की भरमार।
--कुछ रीयल्टी कंपनियां रेट में डिस्काउंट, तो कुछ कर रहीं महंगी सेडॉन कार तक की पेशकश।
विज्ञापन


होम लोन के कुछ फेस्टिव ऑफर
बैंक---ब्याज दर
एसबीआई---10%
आईसीआईसीआई---10.25%
पीएनबी---10.50%
एचडीएफसी---10.25%
ओबीसी---10.65%

(ब्याज दरें 30 लाख रुपये से कम के होम लोन पर)

नोट-एचडीएफसी फाइनेंस कंपनी की ब्याज दर एडजेस्टेबल रेट के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें