फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम डाउनपेमेंट पर खरीदें कार और टू व्हीलर

Mon, 05 Nov 2012 10:37 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर बैंक ब्याज दरों में छूट के साथ 10-15 फीसदी तक के डाउनपेमेंट पर आपको कार फाइनेंस कर रहे हैं। यही नहीं, कुछ बैंक तो कार की एक्स शोरूम की कीमत का 100 फीसदी तक भी फाइनेंस कर रहे हैं। ऐसे में यदि आप इस सीजन में कार या दोपहिया वाहन की खरीददारी करना चाहते हैं, तो जिस तरह वाहन के मॉडल आदि का चुनाव आप अपने बजट के आधार पर करते हैं, तो उसी तरह वाहन लोन के लिए भी समझदारी भरा फैसला करें।
विज्ञापन


इसके लिए आपको ब्याज दरों में छूट के अलावा प्रोसेसिंग फीस और डाउन पेमेंट के बारे में खास तौर से ध्यान देना होगा। यदि कोई बैंक आप को कहता है कि वह 100 फीसदी राशि फाइनेंस कर रहा है, तो इसका मतलब वह एक्स शोरूम की कीमत पर 100 फीसदी फाइनेंस कर रहा है। यानी बैंक आपको रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि की राशि जोड़ कर फाइनेंस नहीं कर रहा है। इसी तरह यदि कोई बैंक ऑन रोड प्राइस के आधार पर 80-85 फाइनेंस कर रहा है, तो उसमें एक्स शोरूम कीमत के अलावा दूसरी चीजों के लिए भी कर्ज मिल रहा है।

इसके अलावा बैंक और फाइनेंस कंपनियां कॉरपोरेट डिस्काउंट भी देती है। ऐसे में आप कर्ज लेते वक्त यह भी आप पता कर सकते हैं कि आप की कंपनी बैंक या वित्तीय कंपनी के छूट के दायरे में आती है कि नहीं, इसके जरिये भी आप छूट का फायदा उठा सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक इस समय कार की रोड प्राइस का 85 फीसदी और कॉरपोरेट सैलरी ग्राहकों के लिए 90 फीसदी तक फाइनेंस कर रहा है। बैंक इस समय 10.50 फीसदी की ब्याज पर कर्ज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक भी इसी तरह कार की एक्स शोरूम कीमत पर 100 फीसदी राशि फाइनेंस कर रहा है।
विज्ञापन


बैंक ने इसके अलावा 30 नवंबर 2012 तक त्योहारी स्कीम के तहत प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी है। बैंक इस समय कार लोन 11.5-12 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है। बैंकों के अलावा वाहन निर्माता कंपनियां गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ समझौता कर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों पर कर्ज दे रही हैं। खासतौर पर दोपहिया वाहनों के फाइनेंस में बैंक की तुलना में फाइनेंस कंपनियां ज्यादा सक्रिय हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन के लिए कर्ज लेते वक्त बैंक की तुलना में फाइनेंस कंपनियां भी बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें