फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों से बचने के लिए सावधानी बड़ी जरूरी

Mon, 29 Oct 2012 06:10 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो किसी भी तरह जोखिम या खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है। साइबर बाजार कई तरह के प्रोडक्ट और आकर्षक उपहारों से अटा पड़ा है। ऐसे में खरीदारी करने के दौरान थोड़ी सी हड़बड़ी आपको साइबर ठगों और जालसाजों के चंगुल में फंसा सकती है। इसलिए, साइबर बाजार से खरीदारी करते समय कुछ बेसिक बातों और सावधानियों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन


सही वेबसाइट का करें चयन
ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए सबसे पहले सही और विश्वसनीय वेबसाइट का चयन करना जरूरी है। इसके लिए कुछ अच्छी और बेहतर कस्टमर रेटिंग वाली वेबसाइट का ही चयन करें। गूगल या अन्य सर्च इंजन की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की जानकारी इकट्ठा कर लें। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद खरीदारी के लिए जिस वेबसाइट का चयन किया है, उसकी छानबीन करें।

वेबसाइट पर नियम व शर्तों के अलावा ग्राहक नीति और गोपनीयता नीति (प्राइवेसी पॉलिसी) की जानकारी विधिवत रूप से जरूर पढ़ लें। वेबसाइट का कांटेक्ट नंबर, ई-मेल एड्रेस और ट्रैक रिकॉर्ड सुनिश्चित करना अधिक बेहतर रहेगा। इन्हें नोट या प्रिंट करके रख लें।
विज्ञापन


सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए वेबसाइट पर अमूमन रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है। इसलिए, खरीदारी करते समय हमेशा सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का ही उपयोग करें। सुरक्षित वेबसाइट में सीधे हाथ के निचले हिस्से में लॉक बना रहता है। इस तरह, किसी चीज को यदि आप लौटाना चाहेंगे, तो आपके लिए आसानी होगी।

कुछ वेबसाइट में एसएसएल (सिक्योर सॉकेट लेयर) होता है। इनमें डाटा चोरी होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें सबसे जरूरी यह बात है कि जिस कंप्यूटर सिस्टम का आप ऑनलाइन शॉपिंग में लेनदेन (ट्रांजेक्शन) के लिए इस्तेमाल करने वाले हैं, उसमें एंटी वायरस जरूर होना चाहिए।

खरीदारी में जल्दबाजी न करें, इत्मिनान बरतें
ऑनशापिंग शॉपिंग में प्रोडक्ट का चयन अलग-अलग वेबसाइट पर उनकी कीमत और ऑफर को अवश्य देखें और उनकी तुलना करें। आकर्षक स्कीमों और ऑफर को लेकर एहतियात बरतनी चाहिए। वेबसाइट से खरीदारी करते समय उस पर आपको अपना पूरा पता देना पड़ता है। उसे सावधानी से भरना चाहिए। पते में पिन कोड अवश्य दें। इसमें थोड़ी बहुत चूक से आपका प्रोडक्ट गलत पते पर भी पहुंच सकता है।

कुछ वेबसाइट खरीदने के बाद प्रोडक्ट पर शिपिंग चार्ज वसूलती है। जबकि कुछ निशुल्क यह सुविधा उपलब्ध कराती हैं। पहले ही इसकी पड़ताल कर लें। अपने ऑर्डर की फाइल व कॉपी के साथ साथ वेबसाइट पर दिए ट्रांजेक्शन के नियम, पैसे वापसी की शर्तें और डिलवरी का वक्त आदि की जानकारी प्राप्त कर उसे सुरक्षित करें और उसका प्रिंट रख लें। किसी अज्ञात ईमेल लिंक का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कभी नहीं करना चाहिए।

प्रोडक्ट का ऑर्डर बुक कराते समय सिर्फ गिनेचुने बैंकों के विकल्प होने पर ही अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं। प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी देने के बाद ही क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड नंबर को लॉक करने से दो बार जांच लें।

आखिर में लॉक बटन को अवश्य बंद कर लेना चाहिए। एहतियातन देखा जाए तो डेबिट कार्ड के बदले क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना बेहतर रहता है। क्योंकि, क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी या जालसाजी होने पर जवाबदेही सीमित होती है, जबकि डेबिट कार्ड की स्थिति में जालसाज आपका पूरा अकाउंट खाली कर सकते हैं। यह जान लें कि ऑनलाइन शॉपिंग में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के अलावा ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, डिमांड ड्राफ्ट और चेक से भी भुगतान का विकल्प रहता है।

ई-शॉपिंग में ऑर्डर बुक कराए जाने व भुगतान करने के बाद ऑर्डर कन्फर्मेशन का संदेश या ई-मेल जरूर आता है। ईमेल सेव करने के साथ-साथ इसका भी प्रिंट आउट जरूर रख लेना चाहिए। जहां तक संभव हो ज्वेलरी या अन्य महंगे प्रोडक्ट की ऑनलाइन खरीदारी से बचना चाहिए। इसके साथ ही बिना सुरक्षा सुनिश्चित किए अपने अकाउंट डिटेल, लॉग इन और पॉसवर्ड कहीं भी दर्ज न करें।

कामकाजी महिलाओं को पसंद है ई-शॉपिंग
ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर की महिलाओं में घर और रसोई से जुड़े सामानों की खरीदारी ऑनलाइन करने के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। सर्वे के मुताबिक उनकी 69 फीसदी ग्राहक महिलाएं हैं। खास बात यह है कि उनमें से 60 फीसदी महिला ग्राहक कामकाजी हैं और बाकी बची 9 प्रतिशत महिलाएं हाउसवाइफ हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में पुरुषों की संख्या मात्र 31 प्रतिशत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें