फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का छोटा निवेश, कर सकता है आपके बड़े सपने साकार

Fri, 19 Jul 2019 04:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sip - फोटो : afmi
विज्ञापन

महंगाई के इस दौर में हम अपनी जरुरतें तो पूरी कर लेते हैं लेकिन हमें अपने सपनों से हर बार समझौता करना पड़ता है। रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास तो दूर हम उन्हें भूलने लग जाते है। लेकिन आज म्यूचुअल फंड्स ने ऐसे कई रास्ते खोले हैं जिससे हम वो हर सपने पूरा कर सकते है जिन्हें हमने हमेशा से ही पूरा करना चाहा था। इन्हीं रास्तों में से एक है SIP।

विज्ञापन


अपने सपनों को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है दीर्घकालीन और नियमित निवेश। म्यूचुअल फंड्स द्वारा प्रस्तावित SIP या सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान नियमित रूप से निवेश करने का एक सुलभ और भरोसेमंद तरीका है, जिसके तहत आप 500 रुपये प्रतिमाह से भी निवेश कर सकते हैं। मतलब अपने मासिक खर्च पर बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अपने सपनों को पूरा कर सकते है। निवेश की राशि भले ही छोटी हो पर SIP लंबे समय में धीरे-धीरे धन संचयित करने की आसान व्यवस्था है। 

  • SIP निवेश के कई ऐसे लाभ हैं जो इसे निवेशकों की पहली पसन्द बनाते हैं।
  • SIP निवेश शुरु करने की न्यूनतम राशि 500 रुपये है। मतलब मासिक खर्च पर बिना अतिरिक्त बोझ के बचत।
  • भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (AMFI) और SEBI जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता।
  • दीर्घकालीन कंपाउंडिंग अर्थात चक्रवृद्धिता के लाभ।


म्यूचुअल फंड्स SIP निवेश में लाभ के साथ-साथ भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (AMFI) की सुरक्षा भी है, जिसमें आपका पैसा किसी भी गलत संस्था या व्यक्ति के पास नहीं जा सकता। भारतीय म्यूचुअल फंड एसोसिएशन (AMFI), म्यूचुअल फंड और इनकी यूनिटों के धारकों अर्थात निवेशकों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध एक गैर लाभकारी संस्था है।

विज्ञापन

 
म्यूचुअल फंड्स SIP निवेश से आप चक्रवृद्धिता का भी लाभ उठा सकते हैं, अर्थात पहले महीने का आपका मुनाफा आपके अगले महीने के मूलधन में जु़ड़ जाता है जिससे आपका निवेश बढ़ता जाता है और आपका फायदा भी। जितने ज़्यादा समय तक आप SIP में निवेश करेंगे, उतना ही ज़्यादा फायदा आपको मिल सकता है। इसलिए लंबे समय तक SIP के जरिये निवेश करने से आपको धन संचय करने में मदद मिलती है। 

SIP शुरु करने के लिए सही समय का इंतजार नहीं करना होता, जितना जल्दी शुरू करेंगे उतना फायदा होने की संभावना होती है। जितने बड़े सपने उतनी अवधि का निवेश। तो बस सपने देखते रहिए निवेश करते रहिए।
विज्ञापन


अस्वीकरण - म्यूचुअल फंड निवेश, बाजार जोखिमों के अधीन है, योजना से जुड़े सभी दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें