फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में रखना होगा केवल एक ही वॉलेट, आरबीआई देने जा रहा है यह नई सुविधा

Thu, 12 Oct 2017 11:51 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल वॉलेट कंपनियों को अगले 6 महीने में पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू करनी होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बुधवार को जारी किए गए नियमों के अनुसार पहले फेज में इन कंपनियों को केवाईसी मानकों का पालन करने वाले कस्टमर को इस सुविधा का लाभ देना होगा। 
विज्ञापन


यूपीआई का करना होगा इस्तेमाल
आरबीआई ने कहा है कि इसके लिए बैंक और गैर बैंकिग कंपनियों को यूपीआई का इस्तेमाल करके पोर्टेबिलिटी की सुविधा देनी होगी। यूपीआई को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ने अगस्त 2016 में शुरू किया था। 

पढ़ें- BHIM ऐप देगा पेटीएम को टक्कर, अब हुए ये बड़े बदलाव

आपको होगा ये फायदा
इस सुविधा के शुरू हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा आम पब्लिक को होगा। 31 दिसंबर के बाद आपको केवल एक ही मोबाइल वॉलेट अपने फोन में रखना होगा। अगर आपके किसी दोस्त या फिर दुकानदार के पास कोई दूसरा मोबाइल वॉलेट है तो फिर भी वो आसानी से आपके वॉलेट में पैसा ट्रांसफर कर सकेगा। आप अन्य किसी कंपनी के मोबाइल वॉलेट में भी पैसे भेज सकेंगे। 
विज्ञापन


नहीं रखना पड़ेगा हर वॉलेट का क्यूआर कोड
अभी ज्यादातर दुकानदार अपनी शॉप पर हर मोबाइल वॉलेट का क्यूआर कोड लगाकर रखते हैं, लेकिन 31 दिसंबर के बाद उनको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। केवल एक कंपनी का क्यूआर कोड देने से ही उनके पास ग्राहक आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने सेमी क्लोज वॉलेट के लिए सीमा को 20 हजार रुपये से घटाकर के 10 हजार रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें