फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, बीमा और ई-गोल्ड में निवेश कर रहे लुधियानवी

Thu, 08 Nov 2012 08:49 PM IST
नई दिल्ली/लुधियाना/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की बढ़ती चुनौतियों के बावजूद सुनहरे भविष्य का तानाबाना बुनने के लिए लुधियाना में निवेश कल्चर बरकरार है। लोग खून पसीने की कमाई से होने वाली बचत को लगातार निवेश करने में लगे हैं, ताकि बचत की इस रकम से और धन हासिल किया जा सके। शेयर बाजार के उतार चढ़ाव में हाथ जलाने के खतरों को भांपते हुए निवेशक फिलहाल बैंक के निवेश विकल्पों और बीमा योजनाओं के साथ ही सोने में निवेश को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


शेयर बाजार (बीएसई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शेयर कारोबार का अधिकांश हिस्सा मुंबई में ही सिमटा है। छोटे शहरों की भागीदारी बहुत ही कम है। छोटे शहरों में निवेश के तरीकों में आए बदलाव पर रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट के प्रसिडेंट और सीईओ संदीप सिक्का ने अमर उजाला को बताया कि पिछले दस साल में सेबी द्वारा नियमों में बदलाव करने से निवेशकों के निवेश के फैसले लेने की आदतों में बदलाव हो रहा है। अब ग्रोथ छोटे शहरों और कस्बों से आएगी जिसके लिए उद्योग जगत कोे अपनी रणनीति बदलनी होगी।

उच्च वर्ग निवेश पर अधिक रिटर्न पाने के लिए जोखिम लेने को तैयार है, लेकिन मध्यम वर्ग का लक्ष्य अपने निवेश पर चिंता मुक्त रिटर्न हासिल करना है। इसलिए बैंक के फिक्स डिपॉजिट और बीमा स्कीमें उनको खासी भा रही हैं। बैंकों के डिपॉजिट में अच्छा खासा इजाफा देखा जा रहा है। जिले के बैंकों का डिपॉजिट सितंबर 2012 में बढ़ कर 32,200 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2011 में यह 27,565 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


इस तरह से पिछले एक साल के दौरान बैंक डिपॉजिट में 17 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है। जिले के लीड बैंक पंजाब एंड सिंघ बैंक के मैनेजर पीएस सोढ़ी कहते हैं कि पिछले साल बैंकों की ब्याज दर साढे़ नौ से दस फीसदी के आसपास रही। इससे भी लोगों ने सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट को चुना। बैंक डिपॉजिट को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा लुधियानवी बीमा स्कीमों पर भी काफी भरोसा कर रहे हैं। बीमा स्कीमों में लोगाें को रिस्क कवर होने के साथ-साथ निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। लुधियाना डिवीजन में सिर्फ भारतीय जीवन बीमा निगम के कारोबार में 26.38 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।

सितंबर 2011 में एलआईसी ने 52.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जोकि इस साल उछल कर 65.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एलआईसी के सीनियर डिवीजनल मैनेजर राजिंदरा कुमार का कहना है कि बीमा में निवेशकों को दोहरा फायदा हो रहा है। रिस्क कवर के साथ अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है, इसलिए बीमा स्कीमें भी निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

मैग्मा एचडीआई जेनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ स्वराज कृष्णन ने अमर उजाला को बताया कि कंपनी छोटे शहरों में जेनरल इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी से कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है क्योंकि सबसे अधिक ग्रोथ और रिटर्न छोटे शहरों से ही आएगा।

इसके अलावा थोड़ा रिस्क लेने वाले निवेशक गोल्ड को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। सिक्कों व बार के साथ-साथ ई-गोल्ड की खरीद का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। निवेश विशेषज्ञ राके श गुप्ता के अनुसार फिजिकल गोल्ड के साथ ही ई-गोल्ड में भी लोगों की रुचि बढ़ रही है। इसके विपरीत रीयल एस्टेट में निवेश हाल के दिनों में कुछ नरम पड़ा है।

कंफेडरेशन ऑफ रीयल एस्टेट डेवेलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) के लुधियाना चैप्टर के प्रेसिडेंट रूपिंदर चावला का कहना है कि पंजाबी संपत्ति निवेश में हमेशा ही अव्वल रहे हैं, लेकिन पिछले छह सात माह से रीयल एस्टेट बाजार में करीब 20 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल रीयल्टी बाजार में भी स्थिरता का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें