फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी है ठगी के धंधे की फेहरिस्त

Fri, 30 Nov 2012 03:23 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्टॉक गुरु’ का धोखा: कम समय में कई गुना रिटर्न का दावा करने वाली कंपनी स्टॉक गुरु पर लाखों लोगों से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक रकम हड़पने का आरोप है। इस जालसाजी का तानाबाना उल्हास खरे और उसकी पत्नी रक्षा खरे ने बुना।
विज्ञापन


इन्होंने देश के कई हिस्सों में नाम बदल-बदल कर लोगों को ठगा। अब यह मामला दिल्ली पुलिस के पास है। पुलिस इनकी जालसाजी का पर्दाफाश करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक 2010 में उल्हास ने स्टॉक गुरु इंडिया नाम की कंपनी बनाई जिस पर मल्टीलेवल बिजनेस के नाम पर लोगों से ठगी का आरोप है। कंपनी ने दावा किया कि वो बाजार में निवेशकों का पैसा लगाकर हर महीने 20 फीसदी का रिटर्न देगी। साथ ही 6 महीने बाद पूरा पैसा वापस कर देगी।

स्पीक एशिया के चंगुल में 24 लाख आए
पिछले साल स्पीक एशिया घोटाला सामने आया था। स्पीक एशिया के मल्टी लेवल मार्केटिंग कारोबार के चंगुल में करीब 24 लाख लोगों का पैसा फंसा। हर व्यक्ति से 11,000 रुपये मेंबरशिप फीस वसूली गई थी। हर हफ्ते 1,000 रुपये यानी साल में 52,000 रुपये देने का दावा किया गया था। स्पीक एशिया में करीब 2,300 करोड़ रुपये की जालसाजी की गई थी। घोटाले की जांच फिलहाल जारी है।
विज्ञापन


बकरी पालने के नाम पर धोखाधड़ी
गुड़गांव की बीटल लाइवस्टॉक एंड फार्म ने बकरी पालने और बेचने का बिजनेस शुरू किया था। जिसमें हर महीने 2 फीसदी का रिटर्न देने का वादा किया गया था। कंपनी का दावा था कि 3.4 साल में पैसे दोगुने होंगे। सेबी घोटाले की जांच कर रहा है।

रिटेल चेन ‘एन-मार्ट’ की धोखाधड़ी
मॉडर्न रिटेल चेन एन-मार्ट ने लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 1,400 करोड़ रुपये की जालसाजी की है। एन-मार्ट ने लोगों से मल्टी लेवल मार्केर्टिंग के नाम पर 5,500 रुपये लिए और 4 साल में रकम को दोगुना करने का लालच दिया। फिलहाल, एन-मार्ट के कई स्टोर बंद हो गए हैं और लोग इनमें फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं।
कंपनी के सीएमडी गोपाल शेखावत के खिलाफ मामला दर्ज है, लेकिन फिलहाल वह फरार है। एन-मार्ट ने सूरत, ग्वालियर, उज्जैन, लखनऊ, लातूर, होशंगाबाद, औरंगाबाद और शोलापुर जैसे कई शहरों के लोगों को ठगा है।

सिटी लिमोजिन में फंसे 1,000 करोड़
सिटी लिमोजिन स्कीम के तहत निवेशकों को सालाना 50 फीसदी रिटर्न देने का दावा किया गया था। इस स्कीम में 3 लाख निवेशक फंसे थे और करीब 1,000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था।

एमु फार्मिंग घोटाला
ऑस्ट्रेलियाई पक्षी एमु को वहां की मुर्गी बताकर करीब 1,000 करोड़ रुपये की जालसाजी की गई। एमु पालने और बेचने के बिजनेस के पीछे मास्टरमाइंड एमएस गुरु था। इस स्कीम में 12,000 निवेशकों को बेवकूफ बनाया गया था। ईओडब्लू को 3,700 शिकायतें मिली। जांच होने पर 1,000 करोड़ रुपये की जालसाजी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें