फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए अक्षय तृतीया पर शुभ होता है सोना खरीदना, भारत में इतनी बढ़ सकती है सोने की मांग

Fri, 03 May 2019 04:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में इस साल अप्रैल से जून में सोने की मांग 2018 के मुकाबले बढ़ सकती है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट की मानें तो शादी के सीजन के चलते आने वाले समय में सोने की बिक्री और बढ़ेगी। साथ ही, सात मई को भी सोना ज्यादा बिकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सात मई को अक्षय तृतीया है। इसलिए अन्य दिनों की तुलना में सात मई को सोना ज्यादा बिकने की उम्मीद है।

इसलिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना होता है शुभ

ज्योतिष के ग्रह-नक्षत्रों की मानें तो अक्षय तृतीया को सोना खरीदने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना घर पर लाने से सोने के रूप में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आपके घर पर हमेशा के लिए निवास करने लगते है। इसके अलावा सोने की तुलना सूर्य से की जाती है। अक्षय तृतीया पर सूरज देवता सबसे तेज चमकते हैं। सोना खरीदना शक्ति और ताकत का प्रतीक माना गया है। सोने को हमेशा से बहुमूल्य धातु और धन- समृद्धि का प्रतीक समझा गया है। इसलिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना गया है।

बढ़ती मांग के चलते सोने के दाम में हो सकता है इजाफा

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक फिलहाल सोना चार महीने के न्यूनतम स्तर पर है। लेकिन आने वाले समय में बढ़ती मांग के चलते दुनियाभर में इसकी कीमत सुधरेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मांग में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 1000 रुपये का इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली तिमाही में 5 फीसदी बढ़ी सोने की मांग

2019 की पहली तिमाही में जेवराती सोने की मांग 5 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान जेवराती सोने की मांग कुल 125.4 टन रही। वहीं 2018 की मार्च तिमाही में जेवराती सोने की मांग 119.2 टेन रही थी। यानी एक साल में जेवराती सोने की मांग 1 फीसदी घटी है।

वैश्विक स्तर पर सात फीसदी बढ़ी सोने की मांग

वैश्विक स्तर पर इस साल की पहली तिमाही में सोने की मांग में सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जनवरी से मार्च तक कुल 1,053 टन सोने की मांग रही। वहीं 2018 की पहली तिमाही में दुनिया में सोने की मांग 984.2 टन रही थी। 

2019 में इतनी बढ़ सकती है सोने की मांग

साल 2016 में देश में सोने की मांग 22 फीसदी कम हुई थी। वहीं 2018 में सोने की मांग 1.40 फीसदी घटी थी। लेकिन गोल्ड काउंसिल के अनुसार 2019 में भारत में सोने की मांग 850 टन तक जा सकती है, जो पिछले साल 760.4 टन थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें