फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों लोगों के लिए सरकार ने शुरू की ये सुविधा, मिस्ड कॉल कर जानें अपने PF की जानकारी

Wed, 01 May 2019 12:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि की ब्याज दर बढ़ाने को मंजूरी दी थी। अब कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके माध्यम से यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड कर्मचारी बस एक मिस्ड कॉल या एसएमएस से ही अपने पीएफ की सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे। 

विज्ञापन


ईपीएफओ की इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इतना ही नहीं, आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस कर भी अपने पीएफ खाते की जानकारी पा सकते हैं। एसएमएस पर आपको 'EPFOHO UAN' लिखना होगा। बता दें कि इस बात की जानकारी ईपीएफओ ने खुद ट्वीट कर दी है। 

विज्ञापन

पीएफ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सदस्यों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 8.65 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है। हालांकि डीएफएस ने इस प्रस्ताव को कुछ शर्तों के आधार पर मंजूरी दी है। जिसमें इस रिटायरमेंट फंड के कुशल प्रबंधन की शर्त भी शामिल है।

बता दें कि पिछले तीन वर्षों में ब्याज दर में यह पहली वृद्धि है।

वर्ष              ब्याजदर
2018-19    8.65 फीसदी
2017-18    8.55 फीसदी
2016-17    8.65 फीसदी
2015-16    8.80 फीसदी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें