फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता गोल्ड लोन, जानिए कितनी है ब्याज दर

Mon, 10 Aug 2020 03:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड लोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मौजूदा हालात को देखते हुए कर्ज आपकी वित्तीय जरूरतें पूरी करने में बेहतर साबित हो सकता है। ज्यादातर ग्राहक गोल्ड लोन तभी लेते हैं जब उन्हें कम अवधि के लिए पैसों की जरूरत होती है और वित्तपोषण का दूसरा विकल्प नहीं होता। यह लोन आप ईएमआई से चुका सकते हैं या बैंक खाते में ओवरड्राफ्ट बनाकर जरूरत के अनुसार खर्च कर सकते हैं। खास बात है कि यह पर्सनल लोन से काफी सस्ता भी होता है।

विज्ञापन


गोल्ड लोन को आमूमन कोलैटरल लोन माना जाता है। आरबीआई ने 31 मार्च 2021 तक कर्ज और सोने की मूल्य का अनुपात (एलटीवी) बढ़ाने के फैसले से सिबिल स्कोर की भूमिका अहम हो जाएगी। एलटीवी बढ़ाने का मतलब है कि ग्राहक अपने सोने की कीमत का 90 फीसदी तक कर्ज बैंक या वित्तीय संस्थान से ले सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। 

टेबल के जरिए जानते हैं कि कौन से बैंक व वित्तीय संस्थान कितने ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहे हैं।
 
बैंक/वित्तीय संस्थान ब्याज दर
एसबीआई 7.50 फीसदी
एसबीआई 7.65 फीसदी
पीएनबी 8.60 - 8.85
बैंक ऑफ बड़ौदा 9.75 फीसदी
आईसीआईसीआई बैंक 11 फीसदी से शुरू
एक्सिस बैंक  15 फीसदी
बजाज फिन्सर्व 12 फीसदी से शुरू
आईआईएफएल फाइनेंस 9.24 - 24 फीसदी
मुथूट फाइनेंस 11.9 - 25 फीसदी
मणप्पुरम फाइनेंस 12 - 29 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

(स्रोत: बैंकबाजार डॉटकॉम, आंकड़े - छह अगस्त तक)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें