एसबीआई
एसबीआई में आपको 50 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा। इसके लिए सह-आवेदक की भी जरूरत होगी। अगर आप 7.5 लाख रुपये से ज्यादा लोन लेते हैं, तो लोन पर कोलैटरल की भी आवश्यकता होगी। ब्याज दर की बात करें, तो यह औसत 8.80 फीसदी है और प्रोसेसिंग फीस शून्य से लेकर 10,000 रुपये तक हो सकती है। इसकी अधिकतम अवधि 15 साल है।
एचडीएफसी
एचडीएफसी में आपको 20 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा। अगर आप 7.5 लाख रुपये से ज्यादा लोन लेते हैं, तो लोन पर कोलैटरल की भी आवश्यकता होगी। ब्याज दर की बात करें, तो यह 9.65 फीसदी से शुरू होती है। प्रोसेसिंग फीस एक फीसदी या 1,000 रुपये हो सकती है। इसकी अधिकतम अवधि 15 साल है।
पीएनबी
एसबीआई में आपको आवश्यकता पर आधारित लोन मिल सकता है। ब्याज दर की बात करें, तो यह औसत 8.85 फीसदी है और इसपर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती है। इसकी अधिकतम अवधि 15 साल है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक में आपको एक करोड़ रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा। 20 लाख से अधिक के लोन पर 5 से 15 फीसदी का मार्जिन है। ब्याज दर की बात करें, तो यह औसत 11.25 फीसदी है और प्रोसेसिंग फीस एक फीसदी है। इसकी अवधि कोर्स पर निर्भर करती है। यह 5 से 10 साल हो सकती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा में आपको 80 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा। अगर आप 4 लाख रुपये तक लोन लेते हैं, तो कोई कोलैटरल नहीं लगता, लेकिन 4 लाख से अधिक पर 10 फीसदी मार्जिन होता है। ब्याज दर की बात करें, तो यह औसत 8.85 फीसदी है। महिलाओं को इसपर 0.50 फीसदी की छूट मिलती है और प्रोसेसिंग फीस शून्य है। एक साल के मोरेटोरियम के बाद इसकी अवधि 10 से 15 साल है।