फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे आप

Tue, 11 Jun 2019 04:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्षों में लोगों को म्यूचुअल फंड के माध्यम से काफी मुनाफा हुआ है। कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं लेकिन कम जानकारी की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाते। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर की मदद ले सकते हैं। 

लाभदायक साबित हो सकता है डिस्ट्रिब्यूटर

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर आपको निवेश के फैसलों पर सलाह देगा और आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा दिलाने की कोशिश करेगा। म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर म्यूचुअल फंड के सही चुनाव के जितना ही जरूरी होता है। सही सलाह के लिए आवश्यक है कि डिस्ट्रिब्यूटर के पास ज्ञान हो। बता दें कि मौजूदा समय में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए ऐसा कोई औपचारिक रेटिंग या रैंकिंग सिस्टम नहीं है।

डिस्ट्रिब्यूटर चुनने से पहले उसकी योग्यता को जानें

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर को चुनने से पहले आपको उसकी योग्यता भी जान लेनी चाहिए। एक अनुभवी डिस्ट्रिब्यूटर आपकी काफी मदद कर सकता है। जब तक म्यूचुअल फंड सलाहकार के पास विभिन्न एसेट क्लास की जानकारी नहीं होगी, तब तक वो आपकी मदद नहीं कर पाएगा। म्यूचुअल फंड स्कीम को समझने से लेकर एसेट एलोकेशन को बैलेंस करने तक, सलाहकार के पास सभी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आप जब भी उससे अपने सवाल पूछें तो आपको सही जवाब मिले। 

भरोसेमंद सलाहकार का करें चयन

निवेशकों के लिए गोपनीयता बेहद जरूरी होती है। ज्यादातर निवेशक गुप्त रूप से ही निवेश करना पसंद सकते हैं। इसलिए आपको ऐसे सलाहकार का चयन करना चाहिए जो आपकी जानकारियों को गुप्त रखे और वो भरोसेमंद हो। 

विज्ञापन


डिस्ट्रिब्यूटर कितने पैसे लेते है इसकी जानकारी भी आपको होनी चाहिए। कई सलाहकार समय के हिसाब से फीस लेते हैं। वहीं कुछ लोग आपकी व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से फीस लेते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें