फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर महंगी गाड़ी-घड़ी की फोटो डाली तो खैर नहीं, आ सकते हैं IT के रडार पर

Sun, 10 Sep 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
social media
विज्ञापन
अगले महीने से सोशल मीडिया पर अपनी महंगी गाड़ी, नई घड़ी और विदेश यात्रा करने की फोटो अपलोड करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट प्रोजेक्ट इनसाइट शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत ऐसे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जाएगी, जो महंगी चीजें  खरीदते हैं, लेकिन उनकी जानकारी विभाग को देने से बचते रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- FB पर अगर दिखाई रईसी, तो इनकम टैक्स चलायेगा अपना हंटर

डिपार्टमेंट आपके बैंक अकाउंट का मिलान सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो से करेगा। अगर किसी भी तरह का मिसमैच इन डिटेल्स में दिखेगा तो फिर आपसे पूछताछ हो सकती है। 

अगले महीने से होगी शुरुआत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डिपार्टमेंट इसके लिए अक्टूबर से एलएंडटी की मदद से इस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है। प्रोजेक्ट के तहत एक ऐसा वर्चुअल हाउस बनाने की तैयारी हो रही है, जिसके जरिए लोगों की खर्च करने की सीमा को बैंक अकाउंट के साथ-साथ सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम से मैच किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर खर्च किए 10 बिलियन रुपये
ये प्रोजेक्ट पिछले सात सालों से तैयार हो रहा था। केंद्र सरकार ने इस पर 10 बिलियन (1000 करोड़) रुपये खर्च किए हैं। सरकार का मकसद इस प्रोजेक्ट के जरिए विश्व का सबसे बड़ा बॉयोमेट्रिक डाटाबेस तैयार कर रही है।

इस डाटाबेस से इनकम टैक्स, ईडी, बैंक, एनआईए को भी टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि काफी लोग अभी भी अपनी कमाई की सही तरह से जानकारी नहीं दे रहे हैं। वहीं लोग अपने घूमने-फिरने, घर-बाइक, कार खरीदने पर सबसे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जिससे अन्य लोगों को पता चल सके। अब सरकार के इस कदम से लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें