फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM में पैसा निकालने से पहले पूछा जा रहा है ये सवाल

Fri, 08 Sep 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
अगली बार जब आप एटीएम से पैसा निकालने जाएंगे तो मशीन कार्ड स्वाइप करने के बाद आपसे कुछ सवाल पूछेगी। अगर आपने सवालों को जवाब सही दिया और मशीन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन किया तभी आप पैसा निकाल पाएंगे। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार कई बैंकों ने अपनी एटीएम मशीन में आधार नंबर को खाते से लिंक करने के लिए सॉफ्टवेयर में काफी बदलाव किए हैं। इसके तहत एटीएम से पैसा निकालने से पहले मशीन आपसे सवाल पूछेगी कि क्या आपने अपना खाता आधार से लिंक करा रखा है या नहीं?

अगर आपका जवाब हां रहा, तो फिर 12 अंकों का आधार नंबर फीड करना होगा। इसके बाद मशीन आपके द्वारा दर्ज किए गए आधार को वैरिफाई करेगा। वैरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद पैसा निकालने के लिए कहेगा। 
विज्ञापन


वहीं, अगर आपका जवाब नहीं रहा तो मशीन आपको आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहेगी। नंबर फीड करने के बाद उसको आपके खाते से लिंक कर दिया जाएगा। अगर आपको अपना आधार नंबर याद नहीं है, तो मशीन की तरफ से संदेश आएगा कि आप 31 दिसंबर से पहले-पहले अपने खाते को आधार से लिंक करा लें, नहीं तो खाता बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें