देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मंगलवार को स्वास्थ्य और सामान्य बीमा कंपनियों को छोटी अवधि के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति दे दी। इसमें कोविड-19 कवर भी मिलेगा।
इरडा ने सर्कुलर में कहा, इस कदम का उद्देश्य महामारी के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है। कोविड-19 संकट के इस दौर में सुरक्षा को देखते हुए छोटी अवधि की विशेष स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना समय की जरूरत है।