फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार करोड़ के पार पहुंचा गोल्ड ईटीएफ निवेश

Wed, 10 Oct 2012 08:49 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की ऊंचाई छूती कीमतों के दम पर गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेशकों की पूंजी बढ़कर 11,198 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। सोने में निवेश में बढ़ोतरी का यह आंकड़ा ऐसे समय में देखने को मिल रही है, जबकि सरकार निवेशकों को सोने के बजाय म्यूचुअल फंड जैसे अन्य वित्तीय निवेशों में पैसे लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड उद्योग के संगठन एएमएफआई की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में गोल्ड ईटीएफ की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) सितंबर में 11 हजार करोड़ के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 11,198 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। अगस्त में यह 10,701 करोड़ रुपये पर थी।

इससे पहले जून में गोल्ड ईटीएफ का एयूएम 10 हजार करोड़ के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचा था, जबकि मई 2011 के बाद से यह लंबे समय तक पांच हजार से दस हजार करोड़ के स्तर के बीच रहा। मौजूदा समय में देश के बाजार में 14 फंड कंपनियों द्वारा करीब 25 गोल्ड ईटीएफ स्कीमें ग्राहकों को मुहैया कराई जा रही हैं। इन स्कीमों ने निवेशकों को बहुत कम मात्रा में सोने की खरीद करने और बिन झंझट उसकी बिक्री करने की सुविधा उपलब्ध कराई, जिसके चलते ही गोल्ड ईटीएफ में निवेश में यह इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें