फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्विटी से निकल कर डेट माकेर्ट में पैसा लगा रहे म्यूचुअल फंड

Wed, 07 May 2014 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूचुअल फंडों में बिकवाली का दौर आठवें माह भी जारी रहा। अप्रैल माह में म्युचूअल फंडों ने लगभग 2,700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। वहीं दूसरी तरफ अप्रैल माह में म्यूचुअल फंडों ने डेट मार्केट में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)  के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंडों ने इक्विटी से 2,698 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है।
विज्ञापन


इस वर्ष की शुरूआत से म्यूचुअल फंडों ने 10,450 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं हालांकि इस अविध में म्यूचुअल फंडों डेट मार्के ट में तेजी दिखाते हुए 2.57 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। एक कारोबारी का कहना है कि डेट मार्के ट में फायदा होने के कारण म्यूचुअल फंडों के निवेश में तेजी आई है, वहीं इक्विटी मार्केट कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन के दबाव का सामना कर रहा है।

कारोबारी के मुताबिक इक्विटी फंड निवेशक बाजार से ऊंचे स्तर से निकल रहे हैं। इससे पता चलता है कि बाजार इतने ऊंचे स्तर पर खुद को बनाए रख पाएगा, इसको लेकर निवेशकों को विश्वास नहीं है। हालांकि विश्लेषक 2014 के लिए इक्विटी स्कीमों को लेकर सकारात्मक हैं। उनका मानना है कि इस माह चुनाव के बाद स्थिर सरकार आने से स्टॉक माकेर्ट में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें