फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के बीच बैंकों ने दी राहत, ऐसे बढ़ाएं आमदनी

Mon, 26 Aug 2013 01:45 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था की सुस्त चाल ने बाजार से लेकर दूसरे निवेश में अनिश्चितता पैदा कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे में निवेश के लिए बैंक की एफडी एक अच्छा विकल्प बन सकती है। खास तौर से तब, जब एक बार फिर बैंकों ने पूंजी जुटाने के लिए जमा दरों में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है।

इस समय निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक ने जहां अपनी जमा दरें बढ़ा दी हैं, वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ओबीसी, आईडीबीआई बैंक ने भी जमा दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


ऐसे में बैंक की एफडी निवेश के लिए सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न पाने का अच्छा विकल्प है। जिसे देखते हुए ग्राहक नए निवेश पर आसानी से पहले की तुलना में 0.25 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी तक ज्यादा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

बैंकर एसपी सिंह के अनुसार बैंक कम अवधि की जमाओं को खास तौर से आकर्षक बना रहे हैं। ऐसे में सुनिश्चित रिटर्न पाने के लिए बैंक बेहतर विकल्प हैं।

खास तौर से ऐसे माहौल में जब शेयर बाजार में अनिश्चितता छाई हुई है। सिंह के अनुसार बैंकों में निवेश पर जहां रिटर्न सुनिश्चित हैं वहीं वह बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव के जोखिम से भी दूर है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये को संभालने के लिए की गई सख्ती से होने वाले असर पर बैंकर एस.सी.सिन्हा का कहना है, कि एक बार फिर जमा दरों में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो चुका है।

बैंक नकदी बढ़ाने के लिए खास तौर से कम अवधि की जमाओं में बढ़ोतरी कर रहे हैं। ऐसे में कम अवधि के निवेश के लिए यह अच्छा समय है।

हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक अब सात दिन की जमाओं से लेकर 10 साल तक की जमाओं पर 4.5 फीसदी से 8.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।

हालांकि, बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए 390 दिन से दो साल तक की जमाओं पर 9.0 फीसदी ब्याज भी दे रहा है। इसी तरह ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स ने 91 दिन से 179 दिन की जमाओं पर जमा दरें 7.75 फीसदी से बढ़ाकर 8.5 फीसदी कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह 180 दिन से लेकर एक साल से कम की जमाओं पर बैंक ने जमा दरें बढ़ाकर 8.5 फीसदी कर दी है। बैंक ने जमा दरें एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर बढ़ाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें