फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, शुरू होगा केरल सरकार का नया बैंक

Thu, 10 Oct 2019 08:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bank of india
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित छह सरकारी बैंकों ने अपने कर्ज की ब्याज दरें घटा दी हैं। ब्याज दरों में भी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। इतनी ही कटौती भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में की थी। 

विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने खुदरा और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती की है। बैंक ने बृहस्पतिवार को बताया कि नई दरें एक नवंबर से लागू होंगी। बैंक ने कहा कि खुदरा क्षेत्र में होम लोन, वाहन, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कर्ज दिया जाएगा। इसके बाद रेपो से जुड़ी दरें मौजूदा 8.25 फीसदी से गिरकर 8 फीसदी हो जाएंगी। 

इसी तरह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी एमसीएलआर आधारित कर्ज की दर 0.10 फीसदी घटा दी है। बैंक ने कहा कि एमसीएलआर आधारित कर्ज की ब्याज दर 8.40 फीसदी हो जाएगी, जो आठ अक्तूबर से प्रभावी है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया ने एक दिन के एमसीएलआर में 0.15 फीसदी और एक साल के एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट बेस्ड लैंडिंग रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। नई दरें गुरुवार 10 अक्तूबर से प्रभावी हो गई हैं। अब होम लोन की नई दर 8.25 फीसदी से घटकर के आठ फीसदी हो गई है। 

ओरिएंटल बैंक ने एक साल के  एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है। अब बैंक की नई ब्याज दर 8.40 फीसदी से घटकर के 8.35 फीसदी हो गई है। बैंक ने कहा है कि नई दरें गुरुवार 10 अक्तूबर से प्रभावी मानी जाएंगी। 

केरल सरकार को बैंक शुरू करने की मंजूरी

केरल सरकार को बैंक शुरू करने के लिए आरबीआई से अनुमति मिल गई है। प्रदेश सरकार अब जिला सहकारी बैंकों का विलय कर खुद का बैंक शुरू कर सकती है। प्रस्ताव के तहत केरला बैंक प्रदेश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क बन जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरबीआई की मंजूरी पर खुशी जताते हुए कहा कि केरला बैंक का निर्माण जिला सहकारी बैंकों का राज्य सहकारी बैंकों में विलय से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से उम्मीद है कि प्रदेश के विकास में तेजी आएगी। सरकार इसमें 13 जिला सहकारी बैंकों का विलय करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें