फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय रहेंगी कंप्लायंस विंडो के तहत दी गई काले धन की जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने वादा किया है कि काला धन कंप्लायंस विंडो का इस्तेमाल कर दी गई सूचनाएं गोपनीय रहेंगी। साथ ही जिस वर्ष के बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं है उसके लिए अनुमान के आधार पर भी जानकरी दी जा सकती है।
विज्ञापन


90 दिनों के लिए खोले गए कंप्लायंस विंडो के तहत काले धन की ऐच्छिक घोषणा की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।

वित्त मंत्रालय ने इससे जुड़े 27 सवालों के जवाब (एफएक्यू का दूसरा सेट) जारी किए हैं जिसमें विदेशी प्रॉपर्टी, शेयरों और अन्य वित्तीय या गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमत निर्धारित करने की विस्तृत विधि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

डबल टैक्सेशन पर दी गई जानकारी

देश वापस लौटने वाले अप्रवासी नागरिकों के आय पर कराधान और डबल टैक्सेशन अव्यॉयडेंस एग्रीमेंट (डीटीएए) के प्रावधानों के लागू होने संदर्भ में भी इसमें विस्तार से जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा कंप्लायंस विंडो के लिए प्रश्नोत्तरी का यह दूसरा सेट जारी किया गया है।

इससे पहले सरकार ने आम तौर पर जानने लायक 32 प्रश्नों के जवाबों का सेट जारी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें