फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर : सरकार ने दिया हर महीने चार लाख रुपये कमाने का मौका, जानिए क्या है शर्त

Tue, 09 Mar 2021 11:55 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सरकार ने दिया हर महीने चार लाख रुपये कमाने का मौका - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना काल में कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और कई लोगों के वेतन में कटौती हुई। ऐसे में जो लोग नौकरी की तालाश कर रहे हैं, उनके लिए सरकार एक अच्छा मौका लेकर आई है। सरकार को भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) में पूर्णकालिक सदस्य (वित्त एवं निवेश) के पद के लिए कर्मचारी की जरूरत है। इस पद पर वेतन और भत्ते के रूप में आपको मासिक चार लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस सरकारी नौकरी से आपको काफी फायदा होगा। अगर आप भी यह नौकरी करना चाहते हैं तो देर न करें, क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल 2021 है। ध्यान रहे कि इसमें मकान या कार की सुविधा शामिल नहीं होगी।

इतना अनुभव होना अनिवार्य
वित्त मंत्रालय ने इरडा में पूर्णकालिक सदस्य के रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे हैं। वित्तीय सेवा विभाग की ओर से निकाले गए विज्ञापन में कहा गया है कि आवेदक के पास वित्त एवं निवेश क्षेत्र का कम से कम 25 साल का अनुभव होना चाहिए और इसमें से न्यूनतम तीन साल का अनुभव वरिष्ठ स्तर पर होना चाहिए। विभाग ने कहा कि आवेदक रिजर्व बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों या नियामकीय प्राधिकरणों में कम से कम मख्य महाप्रबंधक स्तर का अधिकारी होना चाहिए।
विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक का कम से कम दो साल का सेवाकाल शेष होना चाहिए। यानी इस तिथि तक आवेदक की उम्र 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूर्णकालिक सदस्य का कार्यकाल बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम के अनुरूप होगा। कोई भी व्यक्ति 62 साल से अधिक की आयु तक पूर्णकालिक सदस्य के पद पर नहीं रह सकता। 

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 10 सदस्यीय टीम है। अध्यक्ष के साथ इसमें पांच फुल टाइम सदस्य और चार पार्ट टाइम सदस्य होते हैं, जो सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें