अगर आपका पीएफ खाता है तो फिर इस महीने के अंत तक आपके लिए एक बुरी खबर आने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ा फैसला लेने वाला है, जिससे उनको मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ेगा।
पिछले साल की तुलना में कम हो जाएगा ब्याज दर
ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की इस महीने की 23 तारीख को एक बैठक होने जा रही है, जिसमें ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर के 8.50 फीसदी करने की घोषणा की जा सकती है। इसका मतलब यह है कि अगले महीने से एक साल के लिए आपके पीएफ अकाउंट में जमा पैसे पर बहुत कम ब्याज मिलेगा।
पढ़ें- अब नहीं बदलेगा आपका पीएफ अकाउंट, UAN के बाद EPFO ने उठाया यह कदम
मिल सकती है यह बड़ी सौगात
ईपीएफओ अगले महीने एक ऐसी सौगात देने जा रहा है, जिसके जरिए प्रत्येक व्यक्ति के अकाउंट बैलेंस में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। ईपीएफओ के 5 करोड़ से अधिक अंशधारक हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज इस बात का भी फैसला लेगी, जिसमें वो एक्सचेंज ट्रेडड फंड (ईटीएफ) में निवेश की गई राशि का कुछ हिस्सा अंशधारकों के खाते में जमा करेंगे। ईटीएफ एक प्रकार का स्टॉक एक्सचेंज में निवेश है, जो कि बॉन्ड के जरिए किया जाता है।