स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने पर ईएमआई की सुविधा दे रहा है। बैंक के ग्राहक डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 6, 9 और 12 महीने का विक्लप चुन सकते हैं। इसके लिए बैंक की तरफ से केवल एक शर्त यह है कि आपके अकाउंट में पैसे होने चाहिए। अगर अकाउंट में पैसे नहीं होंगे तो इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
डेबिट कार्ड से करें खरीददारी, EMI से चुकाएं पैसा
देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शुमार बैंक ऑफ बड़ौदा अपने डेबिट कार्ड होल्डर्स को 50 हजार तक की शॉपिंग करने पर ईएमआई की सुविधा दे रही है। बैंक ईएमआई ऑफर को पर्सनल लोन में परिवर्तित कर देगा। इसका मतलब यह है कि बैंक किश्त जो बनाएगा उस पर पर्सनल लोन का इंटरेस्ट देना पड़ेगा।