सहकारी बैंक अब गोल्ड लोन बुलेट रीपेमेंट स्कीम के तहत 2 लाख रुपये तक कर्ज दे सकेंगे। रिजर्व बैंक ने इस स्कीम के तहत कर्ज की राशि को दोगुना कर दिया है। पहले सभी राज्य और केंद्र सरकार के सहकारी बैंक को 1 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन देने की अनुमति थी।
आरबीआई की अधिसूचना में कहा गया है कि समीक्षा के बाद फैसला किया गया है कि स्कीम के तहत दिए जा सकने वाले कर्ज की राशि 1 लाख रुपये से बढ़ा कर 2 लाख रुपये की जाए। कर्ज की अवधि कर्ज मंजूर होने की तिथि से 12 माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।