आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1 अप्रैल से 25 अक्टूबर तक 77.92 लाख से अधिक करदाताओं को 1,02,952 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। विभाग ने कहा कि इस राशि में आकलन वर्ष 2021-22 के 46.09 लाख रिफंड शामिल हैं, जो 6657.40 करोड़ रुपये हैं।
74,987 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी
आयकर विभाग ने ट्वीट किया- सीबीडीटी ने 1 अप्रैल से 25 अक्टूबर तक 77.92 लाख से अधिक करदाताओं को 1,02,952 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। 76,21,956 मामलों में 27,965 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया है और 1,70,424 मामलों में 74,987 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किए गए हैं।
इस बीच, सीबीडीटी ने 22 सितंबर को 1 अप्रैल से 20 सितंबर के बीच 45.25 लाख से अधिक करदाताओं को 74,158 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया था।