रिटायरमेंट से पहले कर्मचारियों द्वारा अपने पीएफ अकाउंट से पूरी रकम निकालने की प्रवृत्ति पर भवष्यि निधि संगठन (ईपीएफओ) लगाम कसने जा रहा है।
योजना के तहत इसके लिए कर्मचारी के पचास साल के होने या फिर सेवानिवृत्त होने तक कर्मचारियों द्वारा कुल जमा रकम का 10 फीसदी ईपीएफओ अपने पास जमा रखेगा।
हाल ही में हुई ईपीएफओ की समीक्षा बैठक में ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर केके जालान ने कर्मचारियों द्वारा रिटायर होने से पहले पीएफ खाते से रकम निकालने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रस्ताव दिया।