फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में हो सकता है ऐलान, दो लाख तक पीएफ निकासी पर नहीं लगेगा टैक्स

Sun, 22 Jan 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी आम बजट में मोदी सरकार लोगों को प्रॉविडेंट फंड निकालने पर राहत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार पीएफ के पैसे निकालने पर टैक्स कटने की लिमिट बढ़ा सकती है। श्रम मंत्रालय ने भविष्य निधि निकासी पर कर कटौती के लिए प्रारंभिक सीमा में चार गुना बढ़ोतरी की मांग की है।
विज्ञापन


वर्तमान में 50 हजार रुपए तक निकलने पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। मंत्रालय की ओर से आगामी बजट में इस लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपए किए जाने की मांग की गई है। अगर मंत्रालय का यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो आप 2 लाख रुपए तक बिना किसी कटौती के निकाल सकेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमाव में 5 साल से पहले 50,000 रुपए से ज्यादा की रकम पीएफ से निकालने पर 34.608% इनकम टैक्स देना होता है। 50 हजार से कम पैसे निकालने पर कोई भी कटौती नहीं होती है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ ट्रस्टी की मीटिंग में पैसे निकालने की सीमा बढ़ाने पर बात हुई।
विज्ञापन


उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पीएफ निकासी की सीमा को बढ़ाई थी। उस समय सरकार ने पीएफ निकासी की मौजूदा सीमा को 30,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया था। यह प्रावधान 1 जून, 2016 से लागू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें