फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने लांच किया CPSE ETF, रिटेल निवेशकों को डिस्काउंट

Tue, 17 Jan 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ETF
विज्ञापन
पहले ईटीएफ की कामयाबी से उत्साहित सरकार ने एक और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानि ईटीएफ लांच कर द‌िया है। विनिवेश सचिव ने कहा है कि 4,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ईटीएफ 17 से 20 जनवरी तक खुलेगा। रिटेल निवेशकों को इसमें 5 फीसदी का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस ईटीएफ इश्यू में 1500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी है। गौरतलब है कि पहले सरकारी ईटीएफ का प्रदर्शन अच्छा रहा था और पहले सीपीएसई ईटीएफ से 14.5 फीसदी तक सालाना रिटर्न मिला। पहले ईटीएफ में रिटेल निवेशकों को 17.2 फीसदी रिटर्न मिला था। रिटेल के 17.2 फीसदी रिटर्न में लॉयल्टी यूनिट्स शामिल थे। मार्च 2014 में पहला सीपीएसई ईटीएफ आया था और इससे सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। 1 साल बाद रिटेल निवेशकों को लॉयल्टी यूनिट्स जारी हुए थे।

उल्लेखनीय है कि ईटीएफ, स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड फंड होते हैं और ये लिस्टेड पीएसयू में सरकार के हिस्से का विनिवेश करने का एक तरीका है। इस फंड में ओएनजीसी, आईओसी, कोल इंडिया, गेल जैसी 10 बड़ी पीएसयू कंपनियां शामिल होंगी। ये काफी बड़़ी और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड वाली कंपनियां हैं। यहां आपको एक ही निवेश से 10 के 10 कंपनियों में निवेश का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें