पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि 11 साल बाद अक्षय तृतीया का ऐसा योग आया है। इस दिन 24 घंटे सर्व सिद्धि योग के साथ साथ ही इस दिन आयुष्मान योग भी बन रहा है। आयुष्मान योग में शादी करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
सर्व सिद्धि मुहूर्त के रूप में भी अक्षय तृतीया का अधिक महत्व होता है। इस दिन बिना पंचांग या शुभ मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। पुराणों में इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान या अन्य किसी भी तरह का दान अक्षय फल प्रदान करता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं।
बड़ी संख्या में होंगी शादियां
जिन लोगों की शादी के मुहूर्त नहीं निकल रहे हैं वो अक्षय तृतीया पर शादी कर सकते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। अक्षय तृतीया से शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से भी सोने की मांग बढ़ रही है।
खरीददारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान:
- - सोने और चांदी की चीज खरीदते वक्त उस दिन के रेट जरूर देख लें।
- - अलग-अलग मार्केट में चीजों के रेट में अंतर हो सकता है इसलिए कुछ दुकानों पर पता कर लें।
- - सोने की चीज खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरूर ध्यान रखें।
- - चीज खरीदने के बाद दुकानदार से बिल जरूर लें।