पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है लेकिन कई बार फाइनेंशल प्लानिंग के बावजूद हम अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आपको घर बैठे ही पैसा कमाने का मौका मिले, तो आप क्या कहेंगे। देश में कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर लोग मुनाफा कमा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेशकों के लिए तमाम तरह की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्हें छोटी बचत स्कीम भी कहते हैं। इन स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन पर सरकार का हाथ है और कुछ योजनाओं में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
सरकार हर तिमाही में इनकी ब्याज दरें तय करती है। इन योजनाओं पर ब्याज दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। केंद्र सरकार की भूमिका होने की वजह से इन योजनाओं में जोखिम कम होता है। छोटी बचत योजनाएं दूसरी योजनाओं की तुलना में थोड़ी सुरक्षित होती हैं। लंबे अवधि के लक्ष्यों के लिए इन योजनाओं में निवेश करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सात लाभदायक योजनाओं के बारे में।
| योजना |
ब्याज दर |
न्यूनतम निवेश (रुपये में) |
अधिकतम निवेश (रुपये में) |
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना |
7.4 फीसदी |
1000 |
15 |
| सुकन्या समृद्धि योजना |
7.6 फीसदी |
250 |
1.50 |
| सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) |
7.1 फीसदी |
500 |
1.50 |
| पांच साल NSC-VIII Issue |
6.8 फीसदी |
1000 |
कोई सीमा नहीं |
| टाइम डिपॉजिट |
5.50-6.70 फीसदी |
1000 |
कोई सीमा नहीं |
| पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम |
6.6 फीसदी |
1000 |
सिंगल: 4.50 |
| पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम |
6.6 फीसदी |
1000 |
ज्वाइंट: 9 |
| किसान विकास पत्र |
6.9 फीसदी |
1000 |
कोई सीमा नहीं |
| रिकरिंग डिपॉजिट (RD) |
5.8 फीसदी |
100 |
कोई सीमा नहीं |
| बचत खाता |
4 फीसदी |
500 |
कोई सीमा नहीं |