फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः होम लोन को कराएं कम ब्याज दरों में शिफ्ट

Sun, 13 Oct 2013 12:27 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होम लोन की ऊंची ब्याज दरों से परेशान हैं तो कम ब्याज दरों पर शिफ्ट करने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन


त्योहारों को देखते हुए कई सरकारी बैंकों ने जहां अपने कर्ज सस्ते कर दिए हैं, वहीं कर्ज पर ली जाने वाली प्रोसेसिंग फीस में भी कटौती कर दी है। त्योहारों के मौसम में यह कवायद आप पर बढ़ रहे ईएमआई के बोझ को भी कम करेगी।

पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर (रिटेल बैंकिंग) एस.एस. भाटिया के अनुसार होम लोन ग्राहक अपने लोन को यदि इस समय शिफ्ट कराना चाहते हैं, तो उन्हें मौजूदा स्कीम का लाभ मिलेगा। जिसके तहत पंजाब नेशनल बैंक ने अपफ्रंट चार्ज और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज खत्म कर दिया है। बैंक इस समय 75 लाख रुपये तक का होम लोन 10.25 फीसदी और उससे ज्यादा का कर्ज 10.50 फीसदी पर दे रहा है।
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक के सीएफओ पी. सीताराम के मुताबिक बैंक ने त्योहारी स्कीम की तहत होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस खत्म कर दी है। साथ ही होम लोन भी सस्ते कर दिए हैं। ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी जगजीत सिंह के अनुसार त्योहारों को देखते हुए कई बैंकों ने जहां ब्याज दरें कम की हैं। वहीं प्रोसेसिंग फीस भी कम या खत्म कर दी है। ऐसे में यदि किसी होम लोन ग्राहक को दूसरे बैंक से सस्ते दर पर कर्ज मिल रहा है, तो वह इस मौके का फायदा लोन शिफ्ट करके उठा सकता है।
विज्ञापन


किन ग्राहकों को होगा फायदा

ग्राहक अपने होम लोन की मौजूदा ब्याज दर की तुलना दूसरे बैंकों की दरों से कर सकते हैं। यदि वह कम है, तो शिफ्ट करने से जहां उन्हें ईएमआई में राहत होगी, वहीं छूट होने से प्रोसेसिंग फीस में भी राहत मिलेगी।

बैंक-------ब्याज दर-------प्रोसेसिंग फीस
पीएनबी-------10.25-------शून्य
आईडीबीआई-------10.25-------शून्य
कॉरपोरेशन बैंक-------10.25-------शून्य
सिंडिकेट बैंक-------10.25-------50% कमी

नोट- बैंकों की ब्याज दरें 25 लाख रुपये तक के लोन पर आधारित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें