नोट पर अगर कुछ लिख दिया तो उसको भी बैंक स्वीकार करेगा। बैंकों द्वारा ऐसा नहीं करने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) बैंकों पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगा सकता है। आरबीआई ने साफ किया है कि करेंसी नोट पर अगर किसी ने कुछ लिख दिया तो वो नोट वैध और प्रचलन में भी जारी रहेगा।
सोशल मीडिया पर जारी हुआ था फर्जी मैसेज
आरबीआई द्वारा नवंबर में नए 500 और दो हजार के नोट जारी करने के बाद फेसबुक, व्हाट्सऐप पर एक फर्जी मैसेज सर्कुलेट हुआ था, जिसमें कहा गया था कि अगर नए नोट पर किसी ने कुछ लिख दिया तो वो नोट खराब और बेकार हो जाएगा।
बैंक भी ऐसे नोट को स्वीकार नहीं करेगा और यह वैध चलन से भी हट जाएगा। तब नए दो हजार के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा हुआ फोटो भी काफी वायरल हुआ था।