केंद्र सरकार ने छोटे आयकर बकायेदारों को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला किया है, जिससे 18 लाख बकायेदारों को फायदा होगा। हालांकि सरकार को खुद इस फैसले से करीब 7 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उन सभी बकायेदारों का बकाया माफ करने की घोषणा की है, जिनकी देनदारी 100 रुपये से कम है। सीबीडीटी की इस पहल को वित्त मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है।